धर्म डेस्क। 16 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और खुशियां लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति जहां कुछ जातकों के लिए आर्थिक उन्नति, नौकरी और व्यापार में सफलता के संकेत दे रही है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, पारिवारिक विवाद और कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मेष, कर्क, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने के योग हैं, जबकि तुला, मकर और मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जानिए आज का विस्तृत राशिफल और समझिए कि करियर, कारोबार, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिहाज से आपका दिन कैसा रहने वाला है।
मेष –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य को लेकर गुड न्यूज़ मिलेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक नए रास्ते बनाने में आप सफल होंगे। नौकरी वालों को आज बड़ी सौगात मिल सकती है।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। फैमिली के साथ आज कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी पुराने विवाद के कारण प्रशासनिक कार्यों में उलझना पड़ सकता है।
मिथुन –
आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आज अपने साथियों से विरोध की स्थिति बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। अधिकारियों के साथ संबंध बिगड़ सकते हैं। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।
कर्क –
आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक सुधार देखने को मिलेगा। आज नए कार्य की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा होगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी मित्र के साथ आप कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।
सिंह –
आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक लोगों का सहयोग आपको आज मिलने वाला है। आज अपने मित्रों के साथ मिलकर आप किसी बड़े प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग रहेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आज आप अपने लिए कोई प्रॉपर्टी या वाहन खरीद सकते हैं।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज स्वास्थ्य में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। किसी बड़े आयोजन में परिवार के साथ सम्मिलित होना होगा।
तुला –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बनी रहेंगी। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज प्रॉपर्टी विवाद को लेकर न्यायालय पक्ष में जाना पड़ सकता है। परिवार के लोगों से मतभेद रहेंगे। आज अपनी पर्सनल बातों को किसी से शेयर न करें।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज आपके मन की मुराद पूरी होने वाली है। किसी विशेष कार्य को लेकर आज विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ के योग हैं। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर गुड न्यूज़ मिलेगी। आज किसी बड़ी प्रॉपर्टी का आप सौदा कर सकते हैं।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने परिवार के लोगों के साथ घर पर ही समय व्यतीत करेंगे। आज परिवार में किसी फंक्शन को लेकर तैयारियां होंगी। आज मार्केट के कार्यों को लेकर आप व्यस्त रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने के अच्छे योग हैं।
मकर –
आज कुछ पारिवारिक बातों को लेकर परिवार के लोगों से मतभेद की स्थिति रहेगी। आज किसी विवाद की स्थिति परिवार में बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज किसी को बड़ी रकम उधार के रूप में देना आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आर्थिक निर्णय सोच-विचार कर लें। प्रशासनिक क्षेत्र में आज आपको असफलता मिल सकती है।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज व्यापार-व्यवसाय में किसी बड़ी पार्टनरशिप का आप हिस्सा बन सकते हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मित्रों की संख्या में वृद्धि होगी। अच्छी लंबी यात्रा की योजना बनेगी।
मीन –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। हालांकि आज आप अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, नहीं तो आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में साथी लोगों से मतभेद रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज संबंध सुधारने में आप सफल होंगे। किसी सीक्रेट बात का पता चलेगा।








