Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: वृषभ, कन्या और तुला को लाभ मिलने की संभावना, चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, June 10, 2026: Taurus, Virgo, and Libra likely to benefit, luck will shine; read today's horoscope

धर्म डेस्क। 10 जून 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, वहीं कुछ जातकों को स्वास्थ्य, पारिवारिक विवाद और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारी रहने की संभावना है, जबकि मेष, कर्क और मीन राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत होगी। यात्रा, निवेश, संपत्ति और पारिवारिक संबंधों से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेना लाभदायक रहेगा। जानिए आज का विस्तृत राशिफल।

मेष

आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में उलझन का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज अपने मित्रों के साथ आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापार आदि में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक मतभेद रहेंगे।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मिथुन

स्वास्थ्य को लेकर आज आपको परेशानी का सामना करना होगा। कार्यक्षेत्र में काम बिगड़ सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज आपको विशेष लाभ के योग नहीं हैं। पारिवारिक लोगों के साथ मतभेद की स्थिति रहेगी। संपत्ति विवाद से दूर रहें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहेगा। न्यायालय पक्ष में पराजय का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य को लेकर परेशानियां बढ़ेंगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह

स्वास्थ्य को लेकर आज आप राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

कन्या

आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। आज आपके महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी वालों को बड़ी सफलता मिलेगी। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ रहेगा। आज परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्य के सिलसिले में लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

वृश्चिक

आज आप अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। हालांकि विवादों की स्थिति बनी रहेगी। शत्रु पक्ष सक्रिय रहेगा। किसी कार्य को लेकर मन में शंका बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु

आज दिन की शुरुआत आपकी अच्छी रहेगी। कोई शुभ समाचार आपको मिलने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी बनी रहेगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए सुखद समाचार देने वाला होगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। व्यापारिक लोगों के लिए बड़े लाभ और मुनाफे के योग बनेंगे। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज घर में मेहमानों का आगमन होगा।

कुंभ

आज का दिन अच्छा है। आज आप अपने पुराने विवादों से मुक्ति पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से लाभ के योग बनेंगे। व्यापारिक लोगों को लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ चल रहे मतभेद आज खत्म होंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक विवाद के कारण मन अशांत रहेगा। आज पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। आर्थिक दृष्टि से आज स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपको tधोखे में डाल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है।