Aaj Ka Rashifal 21 July 2026: मेष और कन्या राशि वालों को मिलेगी सफलता, धन की होगी वर्षा; पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope, July 21, 2026: Aries and Virgo will find success and wealth; read today's horoscope.

धर्म डेस्क। 21 जुलाई 2026 का दिन सभी 12 राशियों के

लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। किसी राशि के लिए आर्थिक लाभ और करियर में सफलता के योग बन रहे हैं, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य, विवाद और अनावश्यक खर्चों से सावधान रहने की सलाह दी गई है। कई जातकों के लिए नए निवेश, कार्यक्षेत्र में बदलाव और पारिवारिक सहयोग लाभदायक साबित हो सकता है। वहीं कुछ राशियों को अपने व्यवहार, वाणी और गोपनीय बातों को साझा करने से बचने की जरूरत है।

मेष

आज का दिन अच्छा है। आज पुराने निवेश के चलते कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग निर्मित होंगे। आज के दिन कोई वस्तु खरीदना आपके लिए अच्छा रहेगा। परिवार में उन लोगों से दूरी रखें जो आपके प्रति नकारात्मक विचार रखते हैं। स्वास्थ्य मौसम के हिसाब से बिगड़ सकता है। अपना ख्याल रखें।

वृषभ

आज कोई भी सफलता बड़ी परिश्रम से आपको प्राप्त होगी। किसी कार्य को लेकर अत्यधिक भाग दौड़ करनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में सफलता की योग बन रहे हैं। परंतु अपनी सीक्रेट बातें हर किसी से साझा न करें। परिवार बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

मिथुन

आज लाइफ में कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। ऐसी स्थिति में तनाव रहित होकर विचार करके कोई निर्णय दें। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। विवाद से दूर रहें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए कुछ संभाल कर चलने की आवश्यकता है। विरोधी आपके कार्य को बिगाड़ने का प्लान कर सकते हैं। आज अपनी सीक्रेट बातों को किसी से शेयर ना करें। नहीं तो आपको मुस्कान उठाना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। आज कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।

सिंह

आज दिन अच्छा है। पर स्वास्थ्य के कारण मन अशांत रहेगा। शरीर में थकावट महसूस होगी। आज किसी डॉक्टर से आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। कार्य क्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का निदान होगा। मां घर में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।

कन्या

आज आप कुछ नया करने का प्रयास यदि करते हैं तो उसमें सफल होंगे। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है। आपको सम्मान प्राप्त होगा। भविष्य को लेकर कोई बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। जो आगामी समय में लाभकारी रहेगा।

तुला

आज अपने व्यवहार पर नियंत्रण रखें। नहीं तो आपका बना बनाया कार्य बिगड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में विरोधी लोग आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से आपका कोई बड़ा कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक जोखिम न लें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए सफलता दायक है। आप अपने कार्य क्षेत्र में लाभ प्राप्त करेंगे। साथ ही आप किसी नई कार्य योजना पर कार्य कर सकते हैं। आज आप किसी बड़े कार्य में पार्टनर बन सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु

आज आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप दुगनी ऊर्जा से कार्य करेंगे। आज विरोधी भी आपकी मुरीद होंगे। कार्य क्षेत्र में कोई नया परिवर्तन आपके लिए लाभदायक रहेगा। अपने मित्रों सहभागियों से पुराने मतभेद खत्म करें। आज बड़ी सफलता की योग है।

मकर

आज आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित नजर आएंगे। साथी आप अपने खास सहयोगी लोगों से लाभ अर्जित करेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के संकेत हैं। हालांकि यह बदलाव आपके लिए अच्छे होंगे। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार का सपोर्ट मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। व्यर्थ के झगड़े से दूर रहे। भूमि संबंधी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद से दूर रहे। वाणी पर संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आर्थिक लाभ के योग रहेंगे। किसी को बड़ी धनराशि देने से बचें।

मीन

आज आपका प्रेम साथी के साथ मतभेद हो सकता है। जिस कारण आप दोनों के बीच स्थिति बिगड़ सकती है। परिवार को लेकर चिंताएं मन में बनी रहेगी। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज बड़े आर्थिक जोखहम उठाने से बचें।