Aaj Ka Rashifal 4 January 2026 : रविवार 4 जनवरी का दिन कौनसी राशियों के लिए गुडलक लेकर आ रहा है, आपका करियर, आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, यह जानना चाहते हैं तो पढ़ें आज 4 जनवरी 2026 माघ मास के पहले दिन का राशिफल
आज का राशिफल मेष राशि (Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi)
किन्हीं खास मुद्दों पर निर्णय करना थोड़ा मुश्किल रहेगा। जीवनसाथी या परिवार जनों की राय को महत्व दें। आज शेयर बाजार या जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाएं। मांगलिक कार्यों की सूचना मिलेगी।
शुभ रंग : ग्रीन कलर
लकी नंबर : 3
आज का राशिफल वृषभ राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi)
भूमि और भवन संबंधी अटके हुए कार्य तीव्र गति से आगे बढ़ सकते हैं। बैंकिंग और अकाउंटिंग के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को अतिरिक्त लाभ की संभावना है। स्वास्थ्य के मुद्दे पर लापरवाही हो सकती है।
शुभ रंग : ब्राऊन कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल मिथुन राशि (Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi)
आत्मविश्वास बढ़ा हुआ महसूस करेंगे। खर्चो को सीमित रखने में कठिनाई होगी। मित्रों का समर्थन मिलेगा। यात्रा सुखद रहेगी। भक्ति भावना में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी की राय को महत्व देना लाभकारी रहेगा।
शुभ रंग : पीच कलर
लकी नंबर : 6
आज का राशिफल कर्क राशि (Aaj Ka Rashifal Kark Rashi)
प्रेम संबंधों में पुराने विवाद सुलझेंगे। एक दूसरे पर भरोसा बढ़ेगा। आगे संबंधों में पारदर्शिता रखनी होगी। व्यर्थ के खर्चों का दबाव महसूस करेंगे। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं रह सकती हैं।
शुभ रंग : महरून कलर
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल सिंह राशि (Aaj Ka Rashifal Singh Rashi)
लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। सार्वजनिक जीवन में प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। नए भावनात्मक संबंध परिवारिक जीवन को प्रभावित करेगें।
शुभ रंग : पिंक कलर
लकी नंबर : 9
आज का राशिफल, शनिवार, 3 जनवरी 2026
आज का राशिफल कन्या राशि (Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi)
निर्धारित किए गए कार्य पूरे होंगे। उच्च अधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सभी के आशाओं का केंद्र बन सकते हैं। परिवार में प्रभाव वृद्धि होगी।
शुभ रंग : ब्ल्यू कलर
लकी नंबर : 2
तुला आज का राशिफल तुला राशि (Aaj Ka Rashifal Tula Rashi)
भावनात्मक रूप से अकेलापन महसूस करेंगे। नए स्थान या लोगों के साथ सम्पर्कों का लाभ मिलने में समय लगेगा। साथी कर्मियों के साथ कठोर व्यवहार करने से बचना होगा। प्रशासनिक कार्यो में व्यवधान महसूस करेंगे।
शुभ रंग : ग्रे कलर
लकी नंबर : 5
आज का राशिफल वृश्चिक राशि (Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi)
चिंतन सकारात्मक रखना होगा तभी संबंधों का सही उपयोग कर पाएंगे। अन्यथा प्रिय जनों का सहयोग मिलने में कठिनाइयां आ सकती है। हस्तकला या व्यक्तिगत हुनर वाले लोग लाभान्वित होंगे।
शुभ रंग : रेड कलर
लकी नंबर : 1
आज का राशिफल धनु राशि (Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi)
नई साझेदारी व्यवसाय के लिए बातचीत करने का अनुकूल समय है। शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के भविष्य को लेकर के नीति निर्धारण हो सकता है। विदेश व्यापार और शिक्षा के लिए प्रयत्नशील लोगों को सकारात्मक सूचनाएं मिल सकती है।
शुभ रंग : कॉफी कलर
लकी नंबर : 3
आज का राशिफल मकर राशि (Aaj Ka Rashifal Makar Rashi)
जीवन शैली में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। ज़िद या टकराव की भावना को छोड़ना हितकर रहेगा। प्रगति अवरुद्ध हो सकती है। पारिवारिक जीवन में बुजुर्गों का समर्थन मिलने से अधिकारों में वृद्धि हो सकती है।
शुभ रंग : कॉपर कलर
लकी नंबर : 8
आज का राशिफल कुंभ राशि (Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi)
विरोधी उलझने का प्रयास कर सकते हैं। कूटनीति और सूझबूझ से काम लेना होगा। आर्थिक लेनदेन के समय नए लोगों पर भरोसा करने से बचें। भावनात्मक संबंधों में थोड़ी अविश्वास की भावना का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग : क्रीम कलर
लकी नंबर : 2
आज का राशिफल मीन राशि (Aaj Ka Rashifal Meen Rashi)
उत्साह और आनंद से परिपूर्ण दिखाई देंगे। कार्यों के परिणाम सकारात्मक मिलने से विशेष ऊर्जा महसूस करेंगे। उच्च अधिकारियों से अपनी बात मनवाने में सफल रहेंगे। परिवार में एकाधिकार की भावना से तनाव हो सकता है।
शुभ रंग : सेफ्रान कलर
लकी नंबर : 6









