धर्म डेस्क। 1 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई संभावनाएं और सफलता के संकेत लेकर आया है। मेष, मिथुन, सिंह, तुला और मीन राशि के जातकों को करियर, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिलने के योग हैं। वहीं कर्क, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि वालों को विवाद, आर्थिक चुनौतियों और पारिवारिक तनाव से सावधान रहने की जरूरत है।
कुछ राशियों के लिए यात्रा, निवेश और नए कार्यों की शुरुआत शुभ साबित हो सकती है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण फैसले लेने और भविष्य की नई दिशा तय करने वाला रह सकता है।
मेष –
आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप नए लोगों से मिलकर एक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक तौर पर आज का दिन शानदार है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन महत्वपूर्ण है।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में उन्नति देखने को मिलेगी। आज आप अपने निजी कार्य से किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ आज समय व्यतीत करना संभव नहीं है। आज आप अपने किसी खास दोस्त से मिल सकते हैं। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन –
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। आज आप किसी विशेष कार्य के लिए चयनित किए जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके कार्य की सराहना होगी। आर्थिक तौर पर आज का दिन अच्छा है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज पुराने विवादों को लेकर आप परेशान रहेंगे। परिवार में मतभेद की स्थिति बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आज आपको बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहें।
सिंह –
आज आपके लिए कोई विशेष उपहार या खुशखबरी मिलने वाली है। आज मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे, जिससे लाभ के योग बनेंगे। आज बड़े निवेश के योग हैं। प्रॉपर्टी आदि कार्यों में निवेश करके बड़ा धन अर्जित कर सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं। आज मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के माध्यम से लाभ अर्जित होगा। आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है।
तुला –
आज के दिन आप एक नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका दिन अच्छा है। सहयोगी लोगों का पूरा समर्थन मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए बड़ी सफलता के योग हैं। परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या परिवार में देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में भी अपने लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान की संभावना है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं।
धनु –
आज आप अपने कार्य को लेकर काफी परेशान नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास कर सकते हैं। किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आर्थिक तौर पर आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से पुराने विवाद के कारण मतभेद हो सकते हैं।
मकर –
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आर्थिक तौर पर लाभ के योग हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार की योजना पर काम हो सकता है। अच्छे लोगों से मुलाकात होगी। परिवार के लोगों का सहयोग हर क्षेत्र में प्राप्त होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला रहेगा।
कुंभ –
आज आप किसी पुराने विवाद को लेकर परेशानी में आ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद आपको बड़ा आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें। साथ ही, आपके साथ काम कर रहे लोगों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए उचित नहीं होगा। परिवार में चल रहे मतभेद खत्म करने में आप सफल होंगे। यात्रा संबंधी कार्यों को स्थगित करना बेहतर रहेगा।
मीन –
आज का दिन आपके लिए शानदार है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। परिवार के लोगों के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। घर में धार्मिक आयोजन होंगे और मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।







