Aaj Ka Rashifal 2 January 2026: मेष, धनु व मीन को होगा धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope for January 2, 2026: Aries, Sagittarius and Pisces will gain money, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए दिन की दिशा और संभावनाओं का संकेत देता है। किसी राशि के लिए यह दिन आर्थिक लाभ और सफलता लेकर आ सकता है, तो किसी को सतर्कता और संयम बरतने की आवश्यकता है। व्यापार, नौकरी, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और धार्मिक गतिविधियों के लिहाज से आज का दिन कई लोगों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

मेष

आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता प्राप्त करेंगे। कोई पुरानी योजना आज क्रियान्वित हो सकती है, जिससे भविष्य में लाभ मिलेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। विदेश जाने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।

वृषभ

आज का दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला है। कोई निकट का व्यक्ति धोखा दे सकता है, सतर्क रहें। व्यापार में अचानक हानि संभव है। नौकरीपेशा जातक अपने उच्च अधिकारियों को प्रभावित करेंगे, जिससे भविष्य में लाभ होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। सिर दर्द व आंखों में जलन की समस्या हो सकती है।

मिथुन

आज का दिन अनुकूल नहीं है। मन में भय और नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं। बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। कोई निकट व्यक्ति आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर सकता है। पिता के साथ पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद संभव हैं। धैर्य से कार्य लें।

कर्क

आज आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। व्यापार के संबंध में छोटी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। प्रॉपर्टी खरीदने का योग बन रहा है। अत्यधिक भागदौड़ से बचें और पौष्टिक आहार लें। संध्या के समय परिवार के साथ बाहर भोजन का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह

आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ अहंकार का टकराव हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या

आज परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। जोड़ों में दर्द व थकान की शिकायत रह सकती है।

तुला

आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। प्रातः पड़ोसी से विवाद हो सकता है। व्यावसायिक साझेदार से धोखे की संभावना है, जिससे नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातक सहकर्मियों से विवाद में न उलझें। गले या सीने से संबंधित संक्रमण हो सकता है। बाहर का भोजन न करें।

वृश्चिक

आज मिला-जुला परिणाम प्राप्त होगा। किसी दूर के रिश्तेदार से अशुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में कर्मचारियों से अनबन हो सकती है। दोपहर बाद किसी पुराने मित्र से बातचीत होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु

आज आर्थिक रूप से दिन बहुत अच्छा रहेगा। कार्यस्थल पर बुद्धिमत्ता से कार्य कर लाभ अर्जित करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। नौकरीपेशा जातकों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा। संध्या के समय परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे।

मकर

आज का दिन अनुकूल नहीं है। किसी निकट व्यक्ति से विवाद हो सकता है। व्यापार में जोखिम न लें और न ही आज किसी को धन उधार दें। बेरोजगार जातकों को धैर्य रखने की आवश्यकता है। बड़े भाई से मतभेद हो सकता है। पेट दर्द की शिकायत रह सकती है, बाहर का भोजन न करें।

कुंभ

आज आपका झुकाव अध्यात्म की ओर रहेगा। प्रातः किसी धार्मिक स्थल के दर्शन कर सकते हैं। धार्मिक व्यक्तियों के संपर्क से मन को शांति मिलेगी। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है, अनावश्यक खर्च से बचें। पुराने मित्रों के साथ समय बिताएंगे। मौसमी बीमारी से सावधान रहें।

मीन

आज का दिन शुभ रहेगा। प्रातः ही कोई मनचाहा कार्य पूर्ण होगा, जिससे सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार का विस्तार होगा और यात्रा के योग बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को सफलता मिल सकती है। संध्या के समय परिवार के साथ समय बिताएंगे और धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है।