Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: कुछ राशि के जातकों को मिलेगी सफलता, बढ़ेगा मान-सम्मान; आज संयम और सतर्कता के साथ आगे बढ़ने की सलाह

Today's Horoscope, February 11, 2026: Some zodiac signs will find success and increased respect; advice to proceed with restraint and caution today.

धर्म डेस्क, Aaj Ka Rashifal 11 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण संकेत देता है। आज कुछ राशियों को खुशखबरी, सम्मान और आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं, वहीं कुछ को कार्यक्षेत्र, पारिवारिक जीवन और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन अलग-अलग फल देने वाला है। कहीं करियर में उन्नति और पदोन्नति के योग हैं, तो कहीं विवादों और खर्चों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। यह राशिफल आपको सही दिशा में आगे बढ़ने और दिन को बेहतर बनाने में मदद करेगा।

मेष

आज का दिन आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिलने वाला है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज बदलाव के योग हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक रहेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में भी आपको यश व प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। पारिवारिक लोगों से आज आपके संबंध अच्छे रहेंगे।

वृषभ

आज आप अपने कार्य को लेकर काफी चिंतित नजर आएंगे। आज धन हानि के योग बन रहे हैं, ऐसे में संभलकर रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। शत्रु वर्ग हावी रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है।

मिथुन

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप किसी विशेष कार्य को लेकर लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको कोई बड़ा उत्तरदायित्व मिलने वाला है, साथ ही आपके सम्मान में वृद्धि होगी। आज परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

कर्क

आज का दिन आपके लिए शानदार है। आप किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं, जो आगामी समय में आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। व्यापार आदि कार्यों में लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में सम्मान की वृद्धि होगी और धन आगमन की संभावना है।

सिंह

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर कलह हो सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज भूमि संबंधी कार्यों से हानि हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, हालांकि कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज प्रशासनिक तौर पर कुछ दिक्कतें सामने आएंगी। किसी परिचित व्यक्ति से सावधान रहने की आवश्यकता है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों से लाभ के योग हैं। पुराने कर्ज से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक समस्याओं का हल होगा। नौकरी वर्ग वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा और आर्थिक सहयोग मिलेगा।

तुला

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने व्यवहार के कारण आप सार्वजनिक रूप से सम्मान प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग हैं। किसी नए कार्य या प्रोजेक्ट में आप सहभागी बन सकते हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन अच्छा है, नए अवसर प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। नए वाहन या भूमि खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृश्चिक

आज का दिन आपका शानदार है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग निर्मित हो रहे हैं। कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी डील के होने से मन प्रसन्न होगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। नौकरी वर्ग वालों के लिए पदोन्नति संभव है। आज आपकी वाणी के प्रभाव से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

धनु

आज कुछ नए लोगों से मिलना होगा। नौकरी वालों के लिए आज का दिन अच्छा है और आपके कार्य की सराहना होगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उत्तम रहेगा। कहीं से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। आज आपके घर मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी मांगलिक कार्य के योग निर्मित होंगे। आज आपके कार्यों में आपकी वाणी का विशेष प्रभाव रहेगा।

मकर

आज के दिन बहुत दिनों से रुका हुआ कोई पुराना कार्य पूर्ण होगा। प्रॉपर्टी विवादों से दूर रहें। आज पत्नी और बच्चों को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। नए कार्य की शुरुआत आज न करें। कुछ बातों को लेकर कार्यक्षेत्र में अपने लोगों से मतभेद बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ

आज का दिन सामान्यतः ठीक-ठाक रहेगा। लाभ के योग निर्मित होंगे। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी लंबी पार्टनरशिप में भाग लेने से पहले हर बात को सोच-समझकर परख लें। नौकरी वर्ग वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। किसी नए कार्य पर बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मीन

आज कार्यक्षेत्र में बड़े बदलाव के योग बन रहे हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत में मित्रों और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पत्नी के साथ चल रहे मतभेद समाप्त होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्या आज परिवार में देखने को मिल सकती है। मन अध्यात्म से जुड़ा रहेगा। आज आपके रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है।