Today Horoscope 5 December 2025: भाग्य, स्वास्थ्य और व्यापार में आज कैसा रहेगा दिन, जानें आज आपकी राशि का पूरा हाल

Today's horoscope, December 5, 2025: How will your day be in terms of luck, health, and business? Know the full condition of your zodiac sign today.

12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल और सलाह

मेष

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्यों में उलझन बढ़ सकती है। स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि की संभावना है। परिवार में आपसी मतभेद गहराएंगे और संपत्ति विवाद सामने आ सकता है।

सलाह: वाणी पर नियंत्रण रखें और किसी भी वाद-विवाद से दूरी बनाए रखें।

वृषभ

– स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष मुद्दे को लेकर मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में नया कार्य या बड़ा जोखिम आज न लें। परिवार में जीवनसाथी से मतभेद और भाइयों से विवाद होने की संभावना है।

सलाह: शांत रहें और दिन को सरलता से बिताएं।

मिथुन

परिवार के साथ बाहर घूमने-फिरने का योग है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। नया कार्य आरंभ करने के लिए समय अनुकूल है।

सलाह: आज नया वाहन या मकान लेने का शुभ योग है।

कर्क

दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए बाहर यात्रा हो सकती है। न्यायालय संबंधी मामलों में विजय मिलेगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

सलाह: बड़े निर्णय परिवार के हित में होंगे।

सिंह

लंबी यात्रा पर जा सकते हैं पर वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। व्यापार में पार्टनर द्वारा धोखे की आशंका है। नया कार्य शुरू करने में बाधाएँ आएंगी।

सलाह: परिवार में धैर्य रखें, पुत्र या भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या

मन अशांत रहेगा। अज्ञात भय परेशान कर सकता है। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा संभव है। परिवार का माहौल प्रतिकूल रहेगा।

सलाह: आज किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से बचें।

तुला

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी, मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा।

सलाह: नया वाहन लेने के लिए शुभ समय है।

वृश्चिक

दिन लाभदायक रहेगा। पुराना अधूरा कार्य किसी खास व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक वृद्धि होगी। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

सलाह: नई कार्ययोजना बनाकर आगे बढ़ें।

धनु

आप किसी व्यर्थ की उलझन में फँस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का शिकार होने की संभावना है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यापार में रुकावटें आएंगी।

सलाह: किसी अपरिचित को धन न उधार दें।

मकर

मन अशांत रहेगा। किसी अपने का दुखद समाचार मिल सकता है। यात्रा से बचें और वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। परिवार में विरोध की स्थिति बन सकती है।

सलाह: कार्यस्थल पर परिवर्तन करने से बचें।

कुंभ

दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यापार में किसी खास व्यक्ति के माध्यम से बड़ी डील मिल सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे।

सलाह: आज परिवार के साथ घूमने का उत्तम समय है।

मीन

दिन शानदार रहेगा। जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय आज ले सकते हैं। व्यापार में बड़ा लाभ मिलेगा और रुका हुआ धन प्राप्त होगा। धर्म-कर्म का योग है।

सलाह: वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।