Aaj Ka Rashifal 18 December 2025: गुरुवार के दिन कन्या राशि वालों के रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, जानें अन्य राशियों का हाल

Today's Horoscope, December 18, 2025: Virgos will complete their pending tasks on Thursday. Learn about the other zodiac signs.

धर्म डेस्क। आज का दिन सभी राशियों के लिए मिला-जुला प्रभाव लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए यह दिन शुभ संकेत दे रहा है, जहां रुके हुए कार्य पूरे होने, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद और सावधानी से जुड़े संकेत मिल रहे हैं।

मेष

आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद या कहासुनी की स्थिति बन सकती है। आज कोई नया कार्य आरंभ न करें, अन्यथा हानि संभव है। वाणी पर संयम रखें और विवादों से दूर रहना आपके लिए हितकर रहेगा।

वृषभ

आज का दिन अत्यंत शुभ रहने वाला है। पुराने मित्रों से संबंध पुनः मधुर होंगे। किसी विशेष कार्य की पूर्ति होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं और आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन संभव है। बीती बातों को भुलाकर जीवन में नई शुरुआत करने का समय है।

मिथुन

आज का दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरा रहेगा। मित्रों और रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। साथियों के साथ बाहर घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार के साथ समय आनंदमय रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं, किंतु किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचें।

कर्क

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रह सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में बड़े निवेश से पहले सोच-विचार आवश्यक है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी विशेष कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है।

सिंह

आज का दिन आपकी इच्छाओं की पूर्ति करने वाला रहेगा, हालांकि कार्यों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखने में सफल रहेंगे। संपत्ति संबंधी विवाद के कारण न्यायालय से जुड़े मामलों में उलझा संभव है। वाणी पर नियंत्रण रखें और विवादों से दूर रहें।

कन्या

आज का दिन अनुकूल रहेगा। परिवार और मित्रों के साथ समय सुखद बीतेगा। लंबे समय से रुके कार्य पूर्ण होंगे। घर में आपके कार्यों की सराहना होगी। किसी विशेष कार्य की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। व्यक्तिगत जीवन में चली आ रही पुरानी शत्रुता समाप्त होने के योग हैं।

तुला

आज का दिन अत्यंत शुभ रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नए कार्य की योजना बन सकती है। घर का वातावरण सकारात्मक रहेगा और बच्चों व परिवार के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा।

वृश्चिक

आज आपको सावधानीपूर्वक आगे बढ़ने की आवश्यकता है। शत्रु पक्ष सक्रिय रह सकता है। किसी पर भी अंधविश्वास करना आपके लिए उचित नहीं रहेगा। मन की बातें किसी से साझा न करें, अन्यथा बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। पारिवारिक विवादों से दूरी बनाए रखें और वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी व बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे। यात्रा के दौरान सावधानी आवश्यक है। किसी विशेष कार्य के लिए आपका चयन संभव है।

मकर

आज का दिन शुभ समाचार लेकर आएगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन रहे हैं। घर-परिवार के साथ समय सुखद बीतेगा। व्यापार व्यवसाय में कोई नया अवसर प्राप्त हो सकता है।

कुंभ

आज का दिन अत्यंत अनुकूल है। किसी नए कार्य की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। संपत्ति में निवेश के लिए दिन शुभ है। किसी मित्र से बड़ी आर्थिक सहायता मिलने की संभावना है। परिवार में चल रहे तनाव समाप्त होंगे और वातावरण शांतिपूर्ण बनेगा।

मीन

आज स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। मौसम के अनुसार खान-पान पर नियंत्रण रखें। यात्रा के दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिल सकता है। किसी व्यक्ति से मतभेद बढ़ने की आशंका है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।