Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: मेष, कर्क और सिंह समेत इन राशियों का दिन रहेगा शुभ, जानें बाकी जातकों का हाल

Today's Horoscope, December 12, 2025: Aries, Cancer, and Leo, along with these zodiac signs, will have an auspicious day. Find out about the rest.

मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है, जबकि वृषभ, कन्या, मकर और कुंभ राशि को सावधानी की आवश्यकता है। व्यापार, नौकरी, परिवार और दांपत्य जीवन में आज कई महत्वपूर्ण परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में दिन की सही शुरुआत और संयमित निर्णय आपके लिए शुभ फल देंगे।

मेष

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लंबी यात्रा का योग है, लेकिन वाहन सावधानी से उपयोग करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में उतार चढ़ाव रहेंगे। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है, वाणी पर संयम जरूरी है।

वृषभ

आज व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। मन अशांत रहेगा, स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में कोई महत्वपूर्ण डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मिथुन

आज दिन ठीक-ठाक रहेगा। रुका हुआ पुराना कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति सुधरेगी। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क

आज सफलता का दिन है। प्रयास किए कार्यों में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे। घर में नए मेहमान का आगमन होगा। पारिवारिक मतभेद समाप्त होंगे, मन खुश रहेगा।

सिंह

आज खुशखबरी का दिन। नौकरी में कोशिश कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। व्यापार में बड़ी डील आपके पक्ष में हो सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नया काम या वाहन ले सकते हैं।

कन्या

आज उतार चढ़ाव का दिन है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में नुकसान हो सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज व्यापार में बड़ा जोखिम न लें। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है, शांत रहें और वाणी पर संयम रखें।

तुला

आज किसी विशेष कार्य के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी विशेष व्यक्ति को खोने जैसा दुख मिल सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। व्यापार में नुकसान संभव है। पार्टनर साथ छोड़ सकता है, लेकिन परिवार एवं पत्नी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक

आज का दिन बहुत शुभ है। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का योग। नया दायित्व मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। मांगलिक कार्यों के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

धनु

आज सफलता का दिन है। नया कार्य शुरू करने में सफलता मिलेगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। रुका धन प्राप्त होगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। बड़ा निर्णय परिवार हित में ले सकते हैं। व्यापार में लाभ, वाहन खरीदने का योग।

मकर

आज का दिन भागदौड़ वाला रहेगा। किसी विवाद में फंस सकते हैं। विरोधियों का दबाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। व्यापार में नुकसान हो सकता है। नौकरी में मतभेद बढ़ सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ

आज परेशानियों का दिन है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फंस सकते हैं। व्यापार में बड़ा नुकसान संभावित। विरोधी षड्यंत्र कर सकते हैं। बड़ा निवेश न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मतभेद बढ़ सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मीन

आज दिन अच्छा है। किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापार में लाभ। मित्रों और रिश्तेदारों से आर्थिक सहायता मिलेगी। रुका धन मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग। धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।