Aaj Ka Rashifal 10 December 2025: मेष, सिंह व मकर समेत इन जातकों को रहना होगा सतर्क, जानें अपनी राशि का हाल

Today's horoscope, December 10, 2025: Aries, Leo, and Capricorn, among others, need to be cautious. Learn about your zodiac sign.

धर्म डेस्क। Aaj ka Rashifal 9 December 2025: आज 10 दिसंबर 2025 का दिन सभी 12 राशियों के लिए नई संभावनाएं और चुनौतियां लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति कुछ राशियों को आर्थिक लाभ, करियर में अवसर और पारिवारिक सुख दे रही है, जबकि कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य, निवेश और रिश्तों को लेकर सावधानी जरूरी है।

मेष

आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। व्यापार में नुकसान की संभावना है और विरोधी सक्रिय होंगे। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं तथा जीवनसाथी से वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ

आपका दिन सामान्य रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे लेकिन स्वास्थ्य में हल्का उतार चढ़ाव रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बन सकते हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर घर में विवाद हो सकता है।

मिथुन

आज आप परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और नया कार्य शुरू करने का योग है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम हो सकते हैं और नया वाहन या मकान लेने की संभावना है।

कर्क

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। परिवार व बच्चों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं जिसका असर आगे लंबे समय तक रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। किसी नए बड़े कार्य की प्लानिंग कर सकते हैं। व्यापार में बड़े निवेश का योग है।

सिंह

आज आप शारीरिक रूप से कमजोर महसूस करेंगे और कार्यों में मन नहीं लगेगा। हाथ आया अवसर हाथ से निकल सकता है। व्यापार में पार्टनर द्वारा धोखा मिलने की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और वाहन सावधानी से चलाएं।

कन्या

आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना का योग है। मन अशांत रहेगा। जल्दबाजी या भावुकता में कोई बड़ा निर्णय न लें। किसी को बड़ी राशि उधार न दें। जीवनसाथी और बच्चों से मतभेद बन सकते हैं।

तुला

आज आप किसी परिचित के साथ बाहर यात्रा कर सकते हैं। यात्रा सफल रहेगी और उद्देश्य पूरा होगा। व्यापार में बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में नया अवसर मिलेगा। परिवार में बच्चों की स्वास्थ्य, पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है।

वृश्चिक

दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से रुका कार्य किसी विशेष व्यक्ति की मदद से पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ होगा। नई योजनाएँ बनेंगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।

धनु

आज दिन शुभ रहेगा। नया कार्य शुरू करने में सफलता मिलेगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात होगी। रुका पैसा मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में लाभ और नया वाहन लेने का योग है।

मकर

आज व्यर्थ की भागदौड़ में उलझे रहेंगे। किसी विवाद में फंस सकते हैं और विरोधियों के षड्यंत्र का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य गिर सकता है। व्यापार में हानि व नौकरी में मतभेद की स्थिति बनेगी। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

कुंभ

आज अनावश्यक चिंताएं परेशान कर सकती हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी। जीवनसाथी व पुत्र से मतभेद संभव हैं। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। मित्रों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में रिश्ते मधुर होंगे।

मीन

आज का दिन शुभ है। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा काम मिल सकता है। बड़ी डील या पार्टनरशिप हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। विशेष कार्य के लिए यात्रा हो सकती है। जीवनसाथी और बच्चों से मतभेद दूर होंगे।