धर्म डेस्क। 09 अप्रैल 2026 का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग संकेत लेकर आया है। आज कुछ जातकों को सफलता, लाभ और नई शुरुआत के अवसर मिलेंगे, वहीं कुछ को स्वास्थ्य, आर्थिक जोखिम और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। कई राशियों के लिए पारिवारिक सहयोग और कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बन रहे हैं। वहीं कुछ को विरोधियों और तनावपूर्ण स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। आज का दिन संतुलन, धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने का है। सही रणनीति अपनाकर आप अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं और आने वाले अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
मेष –
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य कारण से आज कार्य में मन नहीं लगेगा। कार्यक्षेत्र में आज विरोधियों का सामना करना होगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्यतः ठीक है। पारिवारिक लोगों के साथ तालमेल अच्छे रहेंगे। घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा।
वृषभ –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप अपने कार्यक्षेत्र में लाभ अर्जित करने वाले हैं। किसी नए कार्य की शुरुआत आज हो सकती है। आज पार्टनरशिप का योग बन रहा है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक लोगों को लिए लाभ रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। लंबी यात्राओं के योग हैं।
मिथुन –
आज का दिन आपको बड़ी खुशखबरी देने वाला है। आज आप अपने पारिवारिक लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। पारिवारिक विवाद आज दूर होंगे। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापारिक लोगों को लाभ होगा। नौकरी वर्ग वालों को आज बड़ी सफलता मिलेगी।
कर्क –
आज आप अपने मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्य के सिलसिले में आज आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। आज कोई बड़ा आर्थिक रिस्क ना उठाएं। पारिवारिक लोगों के साथ आज कुछ बातों को लेकर मतभेद बना सकते हैं।
सिंह –
आज व्यर्थ की भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आज आपको किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का अभी समय नहीं है। आज पारिवारिक लोगों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे। घर में किसी नए मेहमान का आगमन होगा। आज आप अपने मित्रों के साथ प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं।
कन्या –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप बड़ा लाभ अर्जित करने वाले हैं। पुराने निवेश के कारण आज बड़ा लाभ कार्यक्षेत्र में देखने को मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। आज आपके द्वारा लिए गए निर्णय सफल होंगे। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपका दबदबा रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे।
तुला –
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला होगा। करियर के लिए प्रयास कर रहे लोगों के लिए आज बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक नए रास्ते बनेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज भूमि वाहन आदि खरीदने के योग बनेंगे।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके संभाल कर रहने की आवश्यकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी ही आपके कार्य को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में अपनी पर्सनल बातें किसी से साझा ना करें। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। आर्थिक रिस्क ना ले। पारिवारिक लोगों के साथ पुराने मतभेदों के कारण आपसी तनाव बना रहेगा। आज आप किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें।
धनु –
आज का दिन आपके लिए नई आशा लेकर आने वाला है। कार्य क्षेत्र में बहुत दिन से उतार-चढ़ाव की स्थिति आज खत्म होने वाली है। आज आपको नया रास्ता प्राप्त होगा। आर्थिक समस्याओं के कारण रुके हुए कार्य आज पूर्ण होंगे। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन सामान्यतः ठीक रहेगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध ठीक होंगे। आज आप वाणी का संभाल कर उपयोग करें।
मकर –
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आज आपके द्वारा जो भी डिसीजन दिए जाएंगे इससे बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य से लाभ होगा। व्यापारिक क्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। आज बच्चन फैमिली के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है। पारिवारिक लोगों के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा।
कुंभ –
आज आपकी प्रशंसकों की संख्या बढ़ेगी। लोग आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शानदार है। आज आप अपने धन का उचित निवेश करने में सफल होंगे। आज पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अपने मित्रों के साथ मिलकर आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। आज का दिन शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहेगा।
मीन –
आज आपका डिसीजन आपको बड़ी सफलता दिलाने वाले हैं। आज आपकी सोच हुए कार्य पूरे होंगे। हालांकि आज आपको संभाल कर रहने की जरूरत है। परिवार में कोई अपना ही आपका कार्य बिगड़ सकता है। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। आज वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें।







