धर्म डेस्क। आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए कार्यक्षेत्र, व्यापार, नौकरी और आर्थिक मामलों में सफलता के संकेत हैं, जबकि कुछ जातकों को स्वास्थ्य, मानसिक तनाव और विवादों से सावधान रहना होगा।
मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों के लिए दिन कई मामलों में सकारात्मक रह सकता है। वहीं मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि वालों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। यात्रा, निवेश और बड़े आर्थिक लेन-देन में सोच-समझकर कदम उठाना जरूरी रहेगा।
सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष –
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। कार्य क्षेत्र में विवाद की स्थिति बनेगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति से जूझना होगा। व्यापार व्यवसाय में गिरावट होगी। नौकरी के क्षेत्र में सामान्य स्थिति रहेगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।
बृषभ –
आज लंबी लंबी यात्राओं के योग होंगे। कार्य के सिलसिले में अत्यधिक भाग दौड़ करना पड़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। किसी खास मित्र से मतभेद हो सकते हैं। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन सामान्यतः ठीक है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को बड़ी धनराशि देना आज आपको परेशानी में डाल सकता है। पारिवारिक स्थिति संबंध अच्छे रहेंगे।
मिथुन –
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। अपने कार्यक्षेत्र का परिवर्तन कर सकते हैं। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। आज आपके विचारों से लोग प्रभावित होंगे। वाणी के द्वारा आज आप लोगों को आकर्षित करने में सफल होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
कर्क –
आज परिवार के साथ आपके संबंध शानदार रहेंगे। घर में किसी बड़े फंक्शन का आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अनुकूल है। लाभ के योग बनेंगे। करियर की दृष्टि से आज कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं। मित्रों परिवार जनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
सिंह –
आज कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करने का योग नहीं है। यदि आप कोई बड़ा निर्णय आज लेने वाले हैं तो सावधान रहें। आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही कोई निर्णय दिन। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक जोखिम ना उठाएं। परिवार के लोगों के साथ बातचीत के द्वारा किसी समस्या का समाधान निकलेगा। नौकरी के क्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
कन्या –
आज मित्रों के साथ किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकते हैं। जिस कारण आपके कार्य क्षेत्र में भी इसका असर दिखाई पड़ेगा। व्यापारिक दृष्टि से आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए बड़े निर्णय लेने पड़ सकते हैं। करियर के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। विवादों से दूर रहे। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।
तुला –
आज आप किसी व्यक्ति से मिलकर काफी प्रभावित होंगे। आपके विचारों में नए परिवर्तन आएंगे। नए लोगों के साथ आज आपका जोड़ना होगा। आज आप अपने कार्य क्षेत्र में भी बड़े परिवर्तन कर सकते हैं। व्यापार में परिवर्तन से लाभ प्राप्त होगा। नौकरी के क्षेत्र में लोगों का सहयोग मिलेगा। लोग आपके कार्य से प्रभावित होंगे। परिवार में आपका दबदबा बना रहेगा।
वृश्चिक –
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर मिलेगी। पत्नी बच्चों के साथ आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। परिवार के लोगों से संबंध अच्छे रहेंगे। आज परिवार में आपके द्वारा कोई बड़ा डिसीजन लिया जा सकता है। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। रुका हुआ धन मिलेगा।
धनु –
आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि का उपयोग भी संभलकर करें। व्यापारिक लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि आर्थिक निर्णय सोच विचार कर लें। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। बड़े समझौते-बड़े डील में सावधानी रखें। नौकरी के क्षेत्र में विवाद बना रहेगा। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे।
मकर –
आज किसी पुराने विवाद के कारण आप प्रशासनिक कार्य में उलझ सकते हैं। वाणी का उपयोग संभलकर करें। विवादों से दूर रहें। स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार की दृष्टि से आज आपको नुकसान की संभावना है। पारिवारिक लोगों के साथ पुराना विवाद बना रहेगा। मन में किसी प्रकार का संदेह रहेगा।
कुंभ –
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपकी सोच हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक संबंध अच्छे होंगे। परिवार का किसी बड़े कार्य में सपोर्ट मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में आपकी योजना लाभ देगी। आय के नए रास्ते बनेंगे। पुराने मित्रों से मिलना होगा। आज परिवार के साथ किसी बड़े फंक्शन में आप शामिल हो सकते हैं।
मीन –
आज का दिन अच्छा है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पुराना विवाद खत्म होंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। कहीं से अकास्मिक धन की प्राप्ति होगी। व्यापार व्यवसाय वालों को लिए आज कोई अच्छी खबर मिलने वाली है। कोई पुराना विवाद खत्म होगा। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कोई बड़ा आर्थिक निवेश होगा।







