Aaj Ka Rashifal 30 January 2024: इन राशियों के घर में आएगी सुख-समृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 30 January 2024 आज मंगलवार का दिन है। इस दिन भगवान हनुमान की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं-

उपदेशअर्थ – श्रीमद्भगवद्‌गीता के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि ‘जैसे मानव पुराने वस्त्रों का त्यागकर नए वस्त्र धारण करता है, ठीक उसी प्रकार आत्मा भी पुराने शरीर का त्याग कर नए शरीर को धारण करती है।’

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में आपका लॉस हो सकता है। अपने पार्टनर से सतर्क रहें। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, तो कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। साथ ही पैतृक संपत्ति में आज आपको अधिकार मिल सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप किसी कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। यात्रा करते समय अपने सामान का ध्यान रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता है। व्यापार बड़ा निवेश करने से परिवार में झगड़ा हो सकता है।

कर्क दैनिक राशिफल

पत्नी और बच्चों को लेकर आज आप परिवार में कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं। बच्चों की शिक्षा के लिए आज अपना घर चेंज कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पत्नी से मनमुटाव दूर होगा। परिवार में किसी नए व्यक्ति का आगमन हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिवार में कुछ परेशानियां महसूस होंगी। व्यापार में सहयोगियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण नुकसान के चांस हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। साथ ही किसी नए कार्य का शुभारंभ हो सकता है। परिवार में शानदार माहौल रहेगा। सम्मान में वृद्धि होगी।

तुला दैनिक राशिफल

आप जिस कार्य के लिए बहुत दिन से प्रयासरत हैं आज आपका वह कार्य पूर्ण हो सकता है। इस कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें, नहीं तो बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है। परिवार के लोगों में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका अपने परिवार के साथ बाहर जाना हो सकता है। परिवार के लोगों के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी बड़े कार्य का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। साथ ही कोई सुखद समाचार मिल सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू ना करें नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है विशेषकर कर्ज से बचें स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है व्यापार में सहयोगी लोगों के साथ छोड़ने से धन हानि होगी परिवार में कोई नया मेहमान आएगा

मकर दैनिक राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण दुखी हो सकते हैं। व्यवसाय में अपने मित्रों आदि से बड़ा सहयोग मिल सकता है, जिस कारण आपके गिरे हुए व्यापार में लाभ का चांस बनेगा। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद के कारण मन अशांत रहेगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप अपने मित्रों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने सामान की रक्षा करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। साथ ही खानपान का ध्यान रखें। परिवार में ससुराल पक्ष से मनमुटाव हो सकता है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।