आज का राशिफल,26 October 2023: पार्टनर से होगी लड़ाई, बॉस से मिलेगी शाबाशी, आज निवेश न करें, पढ़ें आज का राशिफल

ज्योतिष पंचांग के अनुसार आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी और त्रयोदशी है। ज्योतिषियों की मानें तो आज चंद्र देव अपनी राशि बदल रहे हैं। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव और ग्रह स्थिति के अनुसार प्रभाव पड़ने वाला है। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल जानते हैं-

यं हि न व्यथयन्त्येते पुरुषं पुरुषर्षभ। समदुःखसुखं धीरं सोऽमृतत्वाय कल्पते॥

भगवान श्रीकृष्ण गीता के दूसरे अध्याय के 15 वें श्लोक में अपने सखा अर्जुन से कहते हैं- हे वत्स! जो सुख और दुख में समभाव रहता है। इन दोनों स्थितियों में धैर्यवान रहता है। उसे अवश्य ही मोक्ष की प्राप्ति होती है। आसान शब्दों में कहें तो सुख और दुख में एक समान रहने वाले व्यक्ति को अमरता (मोक्ष) का वरदान अवश्य प्राप्त होता है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन खुशखबरी से भरा रहेगा। जॉब के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलने के चांस हैं। साथ ही स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। आज आपसी मतभेद दूर होकर परिवार में एक शानदार माहौल देखने को मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपको कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां महसूस हो सकती हैं। आपके पार्टनर आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। ऐसा हो सकता है कि आपको व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़े। स्वास्थ्य कारणों से भी मन चिंतित रहेगा। परिवार में अपनों से कुछ बातों पर मतभेद बन सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप कुछ व्यक्तिगत समस्याओं के कारण परेशान रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी परिवार में आ सकती है। मौसमी बीमारियों से आप और आपका परिवार पीड़ित हो सकता है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में इस समय गिरावट का दौर नजर आएगा। परिवार में कोई दुखद समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आपका मूड अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आपको लाभ महसूस होगा। परिवार या मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में ससुराल पक्ष से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में बहुत दिनों से चल रहा विवाद आज खत्म हो सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयासरत हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में नए कार्य का ऑफर मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। परिवार में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। मित्रों से आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज ना उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। काम की अधिकता के कारण शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप कोई नया कार्य शुरू आज न करें, नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता हाथ लगना मुश्किल है। परिवार में भाई भतीजे से झगड़ा हो सकता है। पत्नी से मतभेद होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

परिवार के साथ आज कहीं बाहर जा सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ आज का समय अच्छा बीतेगा। आज कोई बड़े काम का ऑफर मिल सकता है, जिस कारण घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। नौकरी आदि में अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप कोई बड़ा काम शुरू न करें, नहीं तो हानि उठाना पड़ सकती है। विशेषकर कर्ज से बचें। स्वास्थ्य को लेकर कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में सहयोगी लोगों द्वारा काम छोड़ने से धन हानि होगी। परिवार में कोई नया मेहमान आएगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता आज आपको मिलना थोड़ा कठिन होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज पत्नी और बच्चों के साथ बाहर कहीं घूमने जा सकते हैं। बहुत दिनों बाद आपके लिए यह आनंददायक क्षण होगा। इससे परिवार में चल रहे विवाद पर विराम लगेगा। कार्यक्षेत्र में भी आज सहयोगी पार्टनर का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में लाभ दिखेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। मित्र और परिवार के लोगों का सहयोग आपको कार्यक्षेत्र में मिलेगा। यात्रा आदि पर अपने सामान और धन की रक्षा करें। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।