धर्म डेस्क। 26 फरवरी 2026 का दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के लिए विशेष संकेत लेकर आया है। आज का दिन कई जातकों के लिए आर्थिक लाभ, कार्यक्षेत्र में सफलता और पारिवारिक सुख का संदेश दे रहा है, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और व्यवहार में संयम बरतने की आवश्यकता है।
मेष –
आज दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से हो सकती है। व्यापार और नौकरी में लाभ के योग हैं तथा रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार का सहयोग मिलेगा। हालांकि स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, पुरानी समस्या दोबारा उभर सकती है।
वृषभ –
दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ के संकेत हैं। लंबे समय से रुका कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
मिथुन –
दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। छोटी-छोटी बातों पर विवाद की संभावना है, इसलिए संयम रखें। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। खानपान पर ध्यान दें और तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।
कर्क –
मानसिक अशांति और कार्यस्थल पर मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो रिश्तों में दूरी आ सकती है। अध्यात्म और ध्यान का सहारा लें, इससे मन को शांति मिलेगी। परिवार का सहयोग धीरे-धीरे मिलेगा।
सिंह –
आज कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक सिद्ध हो सकती है। सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। परिवार और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या –
दिन चुनौतियों भरा हो सकता है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय में जल्दबाजी न करें। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और अनावश्यक खर्च से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सिरदर्द या थकान महसूस हो सकती है।
तुला –
दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक या आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे व्यस्तता बढ़ेगी। खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संतुलित रखें।
वृश्चिक –
सुबह कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में सोच-समझकर निर्णय लें, अन्यथा नुकसान संभव है। पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।
धनु –
आर्थिक दृष्टि से दिन शुभ है। व्यापार में लाभ और नई योजनाओं में सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े मामलों में प्रगति संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
मकर –
मान-सम्मान में वृद्धि होगी और सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा। नए संपर्क भविष्य में लाभ देंगे। बड़े निवेश से बचें। हाथ-पैर में हल्का दर्द हो सकता है।
कुंभ –
पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। धार्मिक यात्रा का भी योग है।
मीन –
आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा और धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।







