Aaj Ka Rashifal 26 December 2025: मेष, वृषभ और सिंह को मिलेगा शुभ समाचार, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 26 December 2025: Aries, Taurus and Leo will get good news, read today's horoscope

धर्म डेस्क। आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, तो कुछ के लिए सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और धन से जुड़े मामलों में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलेंगे। कुछ राशियों को नए अवसर मिल सकते हैं, वहीं कुछ को निर्णय लेने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। वाणी, व्यवहार और धैर्य आज विशेष भूमिका निभाएंगे।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का विस्तृत राशिफल और दिन से जुड़े महत्वपूर्ण संकेत।

मेष

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नए कार्यों को करने के लिए उत्साहित दिखाई देंगे। नए लोगों से संपर्क लाभकारी रहेगा। वाणी के प्रभाव से बिगड़े हुए कार्य भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और पारिवारिक मतभेदों को सुलझाने का प्रयास करें। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन शुभ है। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है। पुराना रुका हुआ धन प्राप्त होने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी विशेष कार्य के लिए लंबी यात्रा संभव है। आज आपका कोई बड़ा कार्य पूर्ण होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियाँ हो सकती हैं। परिवार में किसी बात को लेकर विरोध या तनाव की स्थिति बन सकती है। वाणी पर संयम रखें। व्यापार में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करना नुकसानदायक हो सकता है। विवादों से दूर रहें।

कर्क

आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन परिवार से जुड़ी कोई अप्रिय सूचना मन को अशांत कर सकती है। व्यापार में लाभ के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जो लाभकारी होगा। पुराने पारिवारिक तनाव समाप्त होंगे। आज किसी को बड़ी धनराशि उधार देना उचित नहीं है।

सिंह

आज का दिन अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। आपके व्यवहार से शत्रु भी आपके पक्ष में आ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं।

कन्या

आज का दिन आपके और आपके परिवार के लिए बहुत अच्छा रहेगा। लंबे समय से जिस कार्य को लेकर तनाव था, वह आज पूर्ण होगा। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है। वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूरे होंगे। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।

तुला

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। संपत्ति से जुड़े विवादों और न्यायालयीन मामलों से दूरी बनाए रखें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। शत्रु पक्ष हावी रह सकता है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। व्यापार में बड़ा जोखिम न लें।

वृश्चिक

आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। लंबी यात्रा में सावधानी रखें, दुर्घटना की आशंका है। धन लेन-देन सोच-समझकर करें। नए कार्य की शुरुआत से पहले सभी तथ्यों की जाँच करें। व्यापार में विरोधी सक्रिय रहेंगे। परिवार में मानसिक तनाव हो सकता है।

धनु

आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यों के योग हैं। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। मेहमानों का आगमन रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। व्यापार में नई पार्टनरशिप लाभकारी सिद्ध होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग हैं।

मकर

आज का दिन शुभ रहेगा। पुराने विवाद समाप्त होंगे। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी। मनोकामना पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यात्रा का योग है। पारिवारिक तनाव समाप्त होगा और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।

कुंभ

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार की पुरानी बातें फिर उभरने से विवाद हो सकता है। व्यापार में स्थिति कमजोर रह सकती है। आज किसी को उधार धन देना नुकसानदायक हो सकता है। लंबी यात्रा के योग हैं। न्यायालयीन मामलों में सावधानी रखें।

मीन

आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी बात को लेकर मन अशांत रह सकता है। व्यापार में हानि की संभावना है। किसी बड़े कार्य में रुकावट आ सकती है। पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है। नए कार्य की शुरुआत सोच-समझकर करें।