Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज कन्या राशि की चमकेगी किस्मत, नौकरी सफलता के योग, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 26 August 2026: Virgo's luck will shine today, chances of job success, read today's horoscope

धर्म डेस्क। 26 अगस्त 2026 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के लिहाज से सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र, व्यापार और आर्थिक मामलों में लाभ मिल सकता है, जबकि कुछ लोगों को विवाद और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मेष, सिंह, कन्या, धनु और मकर राशि के लिए दिन अपेक्षाकृत अच्छा रहेगा। वहीं कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ और मीन राशि के जातकों को सावधानी बरतने की सलाह है। परिवार, स्वास्थ्य, नौकरी और आर्थिक मामलों में आज परिस्थितियां बदल सकती हैं। जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन।

मेष

आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ रहेगा। आज आप अपने कार्यक्षेत्र को बदल सकते हैं। पारिवारिक लोगों से मतभेद की स्थिति रहेगी। हालांकि मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के किसी खास व्यक्ति से आपके संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ रहेगा। विवादों से दूर रहे।

वृषभ

आज आप अपने किसी बड़े कार्य को पूरा कर सकते हैं। हालांकि आज मानसिक चिताओं से आप घिरे रहेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। किसी बड़े कार्य को लेकर चल रही योजना सफल होगी। व्यापार व्यवसाय में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन

आज आप अपने कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। साथी लोगों के साथ चल रहा मतभेद पड़ेगा। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट मिलेगा। व्यापार व्यवसाय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आज आपको किसी से आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है।

कर्क

आज का दिन आपका विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से संपत्ति विवाद को लेकर संबंध बिगड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति के हिसाब से आज का दिन अच्छा नहीं है। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी परेशानियों का सामना करना होगा। व्यापार व्यवसाय सामान्य रहेगा।

सिंह

आज आप अपने कार्य क्षेत्र में बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। विरोधी परास्त होंगे। नए कार्यों की योजना बनेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां खत्म होगी। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। घर में मेहमानों का आगमन होगा। किसी पुराने विवाद के खत्म होने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी।

तुला

आज आप अपने कार्यक्षेत्र में बड़े आर्थिक रिस्क ना लें। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। आपको किसी बड़े नुकसान की संभावना हो सकती है। व्यापार व्यवसाय में विरोध का सामना करना होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध यथावत रहेंगे। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार मिलेगा।

वृश्चिक

आज अपने स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लेना पड़ सकती है। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कार्यक्षेत्र में विरोधाभास की स्थिति बन सकती है। नौकरी के क्षेत्र में विवाद रहेगा। आज वाणी का उपयोग संभलकर करें।

धनु

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पुराना निवेश आज आपको बड़ा लाभ दे सकता है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। आज परिवार के साथ किसी यात्रा पर आप जा सकते हैं। मन अध्यात्म से भरा रहेगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आपके शत्रु पराजित होंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर आप किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग बनेंगे।

कुंभ

आज का दिन विवादों से भरा रहेगा। आपके महत्वपूर्ण कार्य विवाद के घेरे में आ सकते हैं। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज आर्थिक कर्म के चलते किसी बड़े कार्य से आपको वंचित रहना पड़ सकता है। व्यापार व्यवसाय सामान्य रहेगा।

मीन

आज का दिन विवाद के चलते आप काफी परेशान रहेंगे। मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार के साथ आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ मतभेद की स्थिति बनेगी। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। व्यापार व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के क्षेत्र में पुराना विवाद खत्म होगा। स्थान परिवर्तन के योग बनें।