धर्म डेस्क। 25 फरवरी 2026 का दिन सभी राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को आर्थिक लाभ और करियर में उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
मेष –
आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम परिवर्तन से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी से मतभेद समाप्त होंगे।
वृषभ –
दैनिक जीवन में नया परिवर्तन दिखेगा। मन आनंदित रहेगा। नए कार्य की योजना बनेगी। आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सहयोग लेना पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार संग धार्मिक कार्य में शामिल होंगे।
मिथुन –
दिन शुभ है। मन प्रसन्न रहेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। नौकरीपेशा लोगों को लाभ मिलेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। प्रॉपर्टी में निवेश संभव है। खास लोगों से मुलाकात होगी।
कर्क –
दिन अनुकूल है। विरोधी भी सराहना करेंगे। विशिष्ट लोगों का सहयोग मिलेगा। पुराने कार्यों से लाभ होगा। पारिवारिक मतभेद सुलझेंगे। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।
सिंह –
दिन अच्छा है। ऊर्जा बनी रहेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बड़े निवेश की योजना बनेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। यात्रा के योग हैं।
कन्या –
आत्मविश्वास सफलता दिलाएगा। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव रहेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार के साथ नए कार्य की शुरुआत संभव है।
तुला –
जीवन में बड़ा परिवर्तन संभव है। निर्णय सोच-समझकर लें। परिवार का समर्थन मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। वित्तीय संकट दूर करने हेतु आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है।
वृश्चिक –
घरेलू समस्याएं परेशान करेंगी। मानसिक तनाव रहेगा। कार्यक्षेत्र सामान्य रहेगा। व्यापार में सामान्य लाभ होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
धनु –
दिन शानदार रहेगा। आर्थिक लाभ के प्रबल योग हैं। नए कार्य की शुरुआत संभव है। गोपनीय बातें साझा न करें। बैंक कार्यों में सावधानी रखें।
मकर –
उत्साह बना रहेगा। नई योजनाओं पर काम करेंगे। आर्थिक सहायता मिलेगी। परिवार का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी से जुड़ा बड़ा निर्णय संभव है। निवेश के योग हैं।
कुंभ –
दिन सामान्य रहेगा। प्रॉपर्टी विवाद में सफलता मिलेगी। नया घर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। बैंक संबंधी समस्या हल होगी। विस्तार के योग हैं।
मीन –
दिन ठीक रहेगा। यात्रा में सावधानी रखें। वाहन संभलकर चलाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। विवादों से दूर रहें। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।







