Aaj Ka Rashifal 21 July 2024: रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, बढ़ेगा मान-सम्मान, पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 21 July 2024 Horoscope Today: आज रविवार का दिन है। इस दिन भगवान सूर्य की पूजा होती है। ऐसा कहा जाता है कि जो जातक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपको स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। किसी विशेष बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य आज शुरू न करें। नाही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। साथ ही परिवार में विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेगा। नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा कर सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं ।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यवसाय में धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें बाधा आ सकती है। साथ ही परिवार के लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल आपके विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल

आज आप किसी बहुत पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आप मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। साथ ही नया वाहन खरीद सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य के लिए सोच रहे हैं, वह किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप पूर्ण करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में रुकावट आएगी। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार में आज कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। साथ ही मान-सम्मान में कमी आएगी।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील व बड़ा कार्य आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके अनुकूल रहेंगे। साथ ही कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज आप ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। साथ ही परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर आप जा सकते हैं। ईश्वर पर यकीन रखें, वह आपके साथ हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।