धर्म डेस्क। आज 21 जनवरी 2026 का दैनिक राशिफल पं. हर्षित शर्मा द्वारा प्रस्तुत किया गया है। आज का दिन कई राशियों के लिए सफलता, लाभ और नए अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। कार्यक्षेत्र, व्यापार, स्वास्थ्य, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन से जुड़े संकेत राशियों के अनुसार अलग-अलग रहेंगे। कुछ जातकों को आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी, तो कुछ को विरोधियों से सतर्क रहना होगा।
मेष –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आप नए कार्यों की शुरुआत कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग निर्मित होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप आध्यात्मिक कार्यों से जुड़े रहेंगे। लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।
बृषभ –
आज आप अपने कार्य का विस्तार करने में सफल होंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। आज आप अपने व्यापार व्यवसाय में नया प्रयोग करने में सफल होंगे। आर्थिक लाभ के योग हैं। अधिकारी वर्गों के लिए आज का दिन अच्छा है। पारिवारिक दृष्टि से आज परिवार के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा।
मिथुन –
आज अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में आज आपके बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। जिस कारण मन निराशा से भरा रहेगा। आर्थिक दृष्टि से आज आपको सपोर्ट लेना पड़ेगा। परिवार के साथ आज किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं।
कर्क –
आज का दिन आपके लिए खुशखबरी से भरा रहेगा। आज आप नए कार्यों के प्रति उत्साहित नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। अधिकारी वर्ग आपके कार्य की सराहना करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज परिवार के लोगों के साथ आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होंगे।
सिंह –
आज का दिन आपके लिए शानदार है। आप अपने मित्रों के साथ आज कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति को संभालने के लिए आज आपको आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई पुराना रुका हुआ कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा।
कन्या –
आज आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं। कार्यक्षेत्र में आज स्थिति सामान्य रहेगी। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ अड़चन भी आ सकती है। हालांकि अपनी सूझबूझ से आप उस परेशानी से बाहर निकलने में कामयाब होंगे। आज का दिन आपके लिए सामान्यतः ठीक है।
तुला –
आज के दिन आपको संभल कर रहने की आवश्यकता है। आज विरोधी आपके प्रति कोई बड़ा षड्यंत्र बना सकते हैं। ऐसी स्थिति में वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद से दूर रहें। आज आप नए कार्यों को कुछ समय के लिए रोक दें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। आर्थिक स्थिति में आज गिरावट महसूस होगी।
वृश्चिक –
आज आप मानसिक तौर से तनाव में रहेंगे। जिस कारण कार्यक्षेत्र में ठीक से कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक तौर से आज आपके कई कार्य बिगड़ सकते हैं। जिस कारण आप परेशान रहेंगे। आज परिवार का सपोर्ट मिलेगा। आज आप अपने खास लोगों से जुड़कर किसी नए कार्य की योजना बना सकते हैं।
धनु –
आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज विशिष्ट लोगों से मुलाकात होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आर्थिक तौर से आज का दिन ठीक है। व्यापार व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज आप प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में निवेश कर सकते हैं। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।
मकर –
आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं है। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में परेशानियों का सामना करना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आर्थिक तौर से स्थिति को संभालने में आप सफल होंगे। पारिवारिक लोगों का सपोर्ट आज आपको प्राप्त नहीं होगा।
कुंभ –
आज आप नए कार्यों में सहभागी बनेंगे। नए लोगों से जुड़ना होगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आज आपका कद बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है। पारिवारिक दृष्टि से कुछ बातों को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।
मीन –
आज अपने कार्यों को लेकर किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बनेंगे। नए बड़े कांटेक्ट का आपको मौका मिलेगा। लाभ के योग बनेंगे। आज कर्मचारी लोगों की तरफ से आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन ठीक है।








