Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: मेष को निवेश से होगा लाभ, कुंभ रहें विवादों से दूर, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 21 February 2026: Aries will benefit from investments, Aquarius should stay away from controversies, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर और सतर्कता का संकेत लेकर आया है। कुछ जातकों को पुराने निवेश का लाभ मिलेगा, तो कुछ को अपने स्वास्थ्य और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल-

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। पुराने निवेश से कार्यक्षेत्र में बड़ा फायदा मिल सकता है। कोई नई वस्तु खरीदना शुभ रहेगा। हालांकि, परिवार में नकारात्मक सोच रखने वालों से दूरी बनाए रखें। मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सफलता कड़ी मेहनत के बाद मिलेगी। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ अधिक रहेगी, लेकिन अंततः परिणाम आपके पक्ष में होंगे। निजी बातें किसी से साझा करने से बचें। परिवार के साथ घूमने का कार्यक्रम बन सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज जीवन से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़ सकता है। शांत मन से विचार करें। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और परिवार का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्र से मुलाकात संभव है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं। निजी बातें गोपनीय रखें। व्यापार सामान्य रहेगा, लेकिन आर्थिक सहायता लेने की स्थिति बन सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य के कारण थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है। आवश्यक हो तो चिकित्सकीय सलाह लें। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है। नए कार्यों में सफलता मिलेगी और नौकरीपेशा लोगों को सम्मान प्राप्त होगा। भविष्य के लिए किया गया निवेश लाभकारी सिद्ध होगा।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को अपने व्यवहार पर संयम रखना होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकता है। आर्थिक जोखिम लेने से बचें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए दिन सफलता दायक है। कार्यक्षेत्र में लाभ और नई योजनाओं की शुरुआत के संकेत हैं। साझेदारी में लाभ होगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों में आज ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। पुराने मतभेद समाप्त करने का प्रयास करें, सफलता के अच्छे योग हैं।

मकर राशि

मकर राशि वालों को नए कार्यों में उत्साह मिलेगा। सहयोगियों का साथ लाभकारी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और परिवार का समर्थन मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। व्यर्थ के विवादों और संपत्ति संबंधी मामलों से दूर रहें। व्यापार में लाभ के योग हैं, लेकिन बड़ी धनराशि उधार देने से बचें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। व्यापार में स्थिति संतुलित रहेगी, लेकिन आर्थिक जोखिम उठाने से बचना बेहतर होगा।