Aaj Ka Rashifal 20 March 2025: इन लोगों के बिजनेस को मिलेगी दोगुनी रफ्तार, पटरी पर लौट आएगी जिंदगी

today's horoscope 20 march 2025: the business of these people will get double the speed, life will come back on track

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 20 March 2025: राशिफल के अनुसार, 20 मार्च का दिन बेहद खास रहने वाला है। देवगुरु बृहस्पति के नक्षत्र चरण परिवर्तन से कई राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू होंगे। पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। वहीं, कई राशि के जातकों के बिजनेस में नया मोड़ आएगा। किसी दोस्त की आर्थिक मदद से कारोबार दौड़ने लगेगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल

आज किसी नए काम की प्लानिंग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। पार्टनरशिप में यदि आप काम करते हैं, तो थोड़ा सावधान रहें। अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। परिवार में अपनों से चल रहे मतभेद खत्म होंगे।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज कुछ बातों को लेकर आपको सामंजस्य बनाना होगा। परिवार में मतभेद की स्थिति बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आएंगे। आर्थिक स्थिति बिगड़ने से परेशानी बढ़ सकती है। आज किसी प्रिय व्यक्ति के साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल

सेहत का ख्याल रखें। गलत लोगों से दूर रहें। व्यापार में निवेश करने से पहले हर पहलू की जांच कर लें। जीवन में आज कोई बड़ा डिसीजन लेना पड़ सकता है। आज कुछ पुराने विवाद सामने आएंगे, जिस कारण कुछ समझौते करना पड़ सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज अपने खास लोगों के लिए आप कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिससे लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मनचाही सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप जिस कार्य को हाथ में लेंगे। उसमें सफलता मिलेगी। अत्यधिक भागदौड़ से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी अपने के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। कार्यक्षेत्र में नई दिशा मिलेगी। आज आपको परिवार का पूरा सपोर्ट मिलेगा। अपने खास मित्र के यहां जाना होगा। किसी पुराने रुके हुए काम के पूरा होने से मन आनंदित रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल

मन अशांत रहेगा, जिस कारण बड़े डिसीजन लेने में फेल हो सकते हैं। इस समय हर चीज सोच-विचार कर करें। समय आपके लिए अनुकूल नहीं है। निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में कुछ परेशानियां आ सकती है। परिवार में आपसी टकराव हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल

कुछ नया करने का विचार मन में चल रहा है, जिस कारण अत्यधिक भागदौड़ करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। साथ ही प्लानिंग की हर बात सीक्रेट रखें। आप किसी व्यक्ति विशेष के द्वारा लाभ अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

यात्रा के योग बन रहे हैं परंतु स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसम के हिसाब से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। आज किसी अपने व्यक्ति के द्वारा रुका हुआ काम पूरा होगा। मन आत्मविश्वास से भरा रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज विवाद से दूर रहना आपके लिए अच्छा रहेगा। शत्रु पक्ष काम को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है।  आपका विरोध कर सकता है। सावधान और सतर्क रहें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में परेशानी आ सकती है। घर में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी।

मकर दैनिक राशिफल

दूसरों की बातों में आकर कोई गलत निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में अभी परिवर्तन करने से बचें, नहीं तो नुकसान की संभावना है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। अनजाने लोगों से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में प्रॉब्लम आ सकती है। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं है। किसी से आर्थिक मदद लेनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। लेनदेन सोच-विचार कर करें। नए कामों को लेकर समस्या आएगी। वाणी पर संयम रखें।

मीन दैनिक राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर प्राप्त हो सकता है, जिससे लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। मन अस्थिर रहेगा। आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तनाव में रहेंगे। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। पारिवारिक मतभेदों के कारण मन अशांत रहेगा।