Aaj Ka Rashifal 20 February 2026: मेष और सिंह को होगा लाभ, शानदार रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 20 February 2026: Aries and Leo will benefit, the day will be wonderful, read today's horoscope

धर्म डेस्क। 20 फरवरी 2026 का राशिफल सभी 12 राशियों के लिए अलग अलग संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन सफलता और आर्थिक लाभ देने वाला रहेगा तो कुछ को स्वास्थ्य और संबंधों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

मेष

आज का दिन शानदार है। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज मन में नवीन उत्साह रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। मौसम के अनुसार स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में मतभेद समाप्त होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृषभ

आज का दिन अच्छा है। परिवार के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। दिन मौज मस्ती में व्यतीत होगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात संभव है। कार्यक्षेत्र में लाभ और आर्थिक प्राप्ति के योग हैं। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

मिथुन

आज का दिन सामान्य से अच्छा है। किसी विशेष कार्य से लंबी यात्रा संभव है। स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रह सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग हैं। आर्थिक सहायता लेनी पड़ सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं। मन अस्थिर रहेगा।

कर्क

आज का दिन अनुकूल है। नए कार्यों की शुरुआत होगी। परिवार और पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। पुरानी बातों को नजरअंदाज करें। लंबी यात्रा के योग हैं।

सिंह

आज का दिन शानदार है। नई ऊर्जा का अनुभव करेंगे। कार्यक्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे।

कन्या

आज मन कुछ उदास रह सकता है। कार्यों में बाधा आ सकती है। बड़े कार्य की शुरुआत टालें। आर्थिक समस्याएं संभव हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। विरोधियों से सतर्क रहें।

तुला

आज का दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार में तालमेल बेहतर रहेगा। मांगलिक कार्य के योग हैं। आकस्मिक धन प्राप्ति संभव है। रुके कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक

दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। व्यापार में स्थिति मजबूत रहेगी। निवेश कर सकते हैं। प्रॉपर्टी विवाद से दूर रहें।

धनु

दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर रह सकती है। न्यायालयीन मामलों में निराशा मिल सकती है।

मकर

आज का दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के संकेत हैं। नए कार्य की शुरुआत होगी। व्यापार में लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पारिवारिक मतभेद संभव हैं। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलेगा।

कुंभ

दिन अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। परिवार में शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्य का विचार बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा में सावधानी रखें।

मीन

आज का दिन सामान्य से कमजोर है। स्वास्थ्य खराब हो सकता है। चोट लगने की आशंका है। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सावधान रहें। मौन रहना हितकर होगा। आर्थिक स्थिति ठीक ठाक रहेगी।