Aaj Ka Rashifal 2 March 2024: इन राशियों के रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, बढ़ेगा व्यापार, पढ़ें राशिफल

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 2 March 2024 Horoscope Today: आज शनिवार का दिन है। इस दिन भगवान शनि की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। कई राशि के जातकों को आज सच्चा प्यार मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं-


गीता उपदेश

भगवद गीता के इस श्लोक में भगवान श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि ‘हे कुंती पुत्र, सूर्य और चंद्रमा मुझसे ही तेज प्राप्त करते हैं। मैं वैदिक मंत्रों में पवित्र शब्दांश ओम हूं, मैं आकाश में ध्वनि हूं। यहां तक कि मनुष्यों में प्रकट होने वाली सभी क्षमताओं के लिए भी, मैं परम ऊर्जा स्रोत हूं।’

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। बेवजह के कार्यों में अपना समय नष्ट न करें। साथ ही भविष्य के लिए आज आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। रुक हुए कार्य बन सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार में कोई नया कार्य शुरू न करें, नाही कोई बड़ा जोखिम उठाएं। परिवार में पत्नी के साथ मतभेद हो सकते है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग हैं। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। नए कार्य में रुकावट आ सकती है। भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। साथ ही स्वास्थ्य में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में लाभ के योग हैं। पत्नी व बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। साथ ही मौसम के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। व्यवसाय में बड़ा निवेश न करें।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है। नया कार्य शुरू न करें।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा, जिस कार्य के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं उसमें सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान, वाहन आदि खरीद सकते हैं। साथ ही पत्नी से मतभेद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज आप किसी पुराने विवाद में फंस सकते हैं। विरोधी आपके काम को बिगाड़ने का प्रयास करेंगे। साथ ही आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिसके चलते आप परेशान रहेंगे। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से पत्नी से मतभेद बढ़ सकता है।

मीन दैनिक राशिफल

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। आपको बड़ा पद मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। साथ ही व्यापार में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।