Aaj Ka Rashifal 13 December 2025: वृषभ और कुंभ को विवाद कर सकता है परेशान, पढ़ें बाकी राशियों का हाल

Today's Horoscope 13 December 2025: Dispute may trouble Taurus and Aquarius, read the condition of other zodiac signs

धर्म डेस्क। आज 13 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए बदलाव और नई संभावनाएं लेकर आया है। कुछ लोगों को जहां खुशखबरी, आर्थिक लाभ और पारिवारिक सुख मिलने के योग हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य, विवाद और तनाव के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

मेष –

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्य के सिलसिले में लंबी यात्रा हो सकती है। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा और आपसी मतभेद दूर होंगे। घर में आनंद का वातावरण रहेगा।

वृषभ –

आज स्वास्थ्य को लेकर आप कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसमी बीमारियों से सावधान रहें। कार्य क्षेत्र में विरोधी आपके कार्य में अड़चन डालने का प्रयास कर सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर बहस हो सकती है, वाणी पर संयम रखें।

मिथुन –

आज का दिन काफी भागदौड़ वाला रहेगा। कार्य का दबाव अधिक होने से थकावट महसूस करेंगे। व्यापार में बदलाव करना उचित नहीं रहेगा। पार्टनर द्वारा धोखा मिलने की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार में बच्चों का किसी से विवाद संभव है।

कर्क –

आज किसी बड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिलेगा और आपको सम्मान भी मिल सकता है। दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। वाणी में मधुरता रखें और विवादों से दूर रहें। बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंता रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें।

सिंह –

आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। नया कार्य शुरू करने के लिए समय उत्तम है। पारिवारिक समस्याओं में राहत मिलेगी। जीवनसाथी से चल रहा मतभेद समाप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या –

आज आपको हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। नया कार्य शुरू करने से पहले उसकी पूरी जानकारी प्राप्त करें। किसी की मीठी बातों में आकर निर्णय न लें, वरना बड़ा नुकसान हो सकता है। पारिवारिक मतभेद दूर होंगे पर जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

तुला –

यदि आप नया वाहन खरीदने की सोच रहे हैं तो आज सफलता मिल सकती है। प्रॉपर्टी में बड़ा निवेश करने का मन बनेगा। किसी को बड़ी धनराशि उधार देना ठीक नहीं। परिवार में मांगलिक कार्य की संभावना है। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं।

वृश्चिक –

आज आपको बड़ी राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय का योग है। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में बड़ी पार्टनरशिप का अवसर मिल सकता है। पत्नी-बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी।

धनु –

आज आपके बाहर यात्रा पर जाने के योग हैं। यात्रा में सामान की सुरक्षा पर ध्यान दें। आज आपको अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है। पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलने की संभावना है। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विवादों से दूर रहें।

मकर –

आज का दिन उलझनों भरा हो सकता है। पारिवारिक विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार में आर्थिक गिरावट का सामना करना पड़ सकता है जिससे मानसिक तनाव रहेगा। पत्नी-बच्चों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

कुंभ –

आज कोई पुराना विवाद कानूनी परेशानी में बदल सकता है। व्यापार में विरोधी आपके कार्य बिगाड़ने की कोशिश करेंगे। बच्चों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश से बचें। जीवनसाथी से मतभेद होने की संभावना है।

मीन –

आज व्यापार में बड़े लाभ के योग बन रहे हैं। कहीं से रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई बड़ी पार्टनरशिप डील हो सकती है जिससे नए आर्थिक स्रोत बनेंगे। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। जीवनसाथी-बच्चों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं।