Aaj Ka Rashifal 12 May 2026: मेष और मीन राशि वालों को मिलेगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

Today's horoscope 12 May 2026: Aries and Pisces will get financial benefits, read today's horoscope

मेष और मीन राशि वालों को सफलता और आर्थिक लाभ मिलेगा।
वृषभ और मिथुन राशि को आर्थिक परेशानियों का सामना होगा।
कर्क और वृश्चिक राशि के रुके कार्य पूरे होंगे।

मेष

आज आपके पास बड़ा ऑफर आ सकता है। ऐसे में उसे हाथ से न जाने दें। कार्यक्षेत्र में ऐसे अवसर मुश्किल से मिलते हैं। आज कुछ आर्थिक सहयोग लेकर नया कार्यक्रम कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार में बड़े लाभ के योग बनेंगे। मन प्रसन्नता से भरा रहेगा। परिवार में शादी-विवाह के योग बनेंगे। परिवार के लोगों के साथ मौज-मस्ती में समय व्यतीत होगा। पुराने मित्रों से मिलना होगा।

वृषभ

आज आपके व्यवहार की वजह से आपके हाथ से बड़े ऑफर निकल सकते हैं। लोग आपके व्यवहार से दूरी बना सकते हैं। ऐसे में अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं है। कोई बड़ा आर्थिक जोखिम न उठाएं। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी। पारिवारिक समस्या बनी रहेगी। आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मिथुन

आज कार्यक्षेत्र में परेशानी का सामना करना होगा। आर्थिक तंगी के कारण कई बनते हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद लेना पड़ सकती है। कर्ज में बढ़ोतरी होगी। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे। वाहन का उपयोग संभलकर करें।

कर्क

आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कार्यक्षेत्र में बड़े परिवर्तन के योग बनेंगे। नए लोगों के साथ जुड़कर कार्य का विस्तार होगा। व्यापारिक लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। मित्रों के साथ कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। विवाद खत्म होंगे।

सिंह

आज का दिन कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का योग लेकर आएगा। आप अपने कार्यक्षेत्र को बदल सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति को छोड़ना पड़ सकता है। व्यापारिक दृष्टि से दिन अच्छा है। आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। नौकरी वालों को बड़ा दायित्व मिल सकता है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे।

कन्या

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपने ही लोगों के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। इस कारण कार्य में बाधा आएगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है। आर्थिक सहयोग लेना पड़ सकता है। कोई खास व्यक्ति विश्वासघात कर सकता है। पारिवारिक स्थिति बिगड़ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें।

तुला

आज परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस कारण मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति सामान्य रहेगी। कोई बड़ा आर्थिक लाभ दिखाई नहीं पड़ता। नौकरी वालों के लिए दिन विवादों से भरा रहेगा। पारिवारिक लोगों से मतभेद खत्म होंगे। लंबी यात्रा के योग हैं।

वृश्चिक

आज आपके कार्यक्षेत्र में सम्मानित किया जा सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन खास है। अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के साथ जुड़कर बड़ी सफलता प्राप्त करेंगे। पारिवारिक लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। कहीं बाहर जाने की योजना बन सकती है। परिवार के लोगों के साथ किसी बड़े फंक्शन में शामिल हो सकते हैं।

धनु

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। बड़ी चोट लग सकती है। वाहन आदि का उपयोग संभालकर करें। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है। बड़े आर्थिक जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद बने रहेंगे। नौकरी वालों के लिए लाभ के योग बनेंगे। सामाजिक क्षेत्र में विरोधी बढ़ेंगे।

मकर

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम कराने वाला होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके कार्य बिगाड़ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बदल सकती है। किसी पर विश्वास करना आर्थिक नुकसान में डाल सकता है। किसी को बड़ी धनराशि उधार न दें। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। पारिवारिक लोगों से मतभेद रहेंगे।

कुंभ

आज का दिन निराशा भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय रहेंगे। आपके हाथ से बड़े ऑफर निकल सकते हैं, जिससे आप परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है। पारिवारिक लोगों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा निर्णय न लें। यात्रा आदि पर स्वास्थ्य का ख्याल रखें। प्रशासनिक कार्यों में हस्तक्षेप न करें।

मीन

आज का दिन बड़ी सफलता दिला सकता है। कार्यक्षेत्र में बड़े लाभ के योग बनेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा है। सहयोगियों के साथ मिलकर बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक बड़े लाभ प्राप्त होंगे। परिवार के लोगों के साथ दिन अच्छा रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।