Aaj ka Rashifal 11 November 2025: मंगलवार के दिन मेष राशि वाले पाएंगे सफलता, पढ़ें आज का राशिफल

Today's Horoscope 11 November 2025: Aries people will get success on Tuesday, read today's horoscope.

धर्म डेस्क। आज का दिन कई राशियों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को कार्यक्षेत्र में पद, प्रतिष्ठा और लाभ के अवसर मिलेंगे, जबकि कुछ को स्वास्थ्य व आर्थिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। यात्रा, निवेश और रिश्तों में सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। धैर्य और संयम ही आज सफलता की कुंजी साबित होंगे।

मेष

आज का दिन स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। नौकरी में सफलता के संकेत हैं। व्यापार में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ घूमने-फिरने का योग है।

वृषभ

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी जिससे स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। साझेदारों से सतर्क रहें, धोखे की संभावना है। वाणी पर संयम रखें और परिवारिक संबंध मधुर बनाकर रखें।

मिथुन

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में किसी अपने को लेकर चिंता बनी रहेगी। अधिक काम के कारण थकान और तनाव रहेगा। व्यापार में हानि की संभावना है, नया कार्य शुरू न करें। वैवाहिक जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं।

कर्क

आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के लिए बाहर यात्रा हो सकती है। न्यायालय संबंधित मामलों में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ और आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में सम्मान बढ़ेगा और बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह

आज मानसिक और शारीरिक परेशानी रह सकती है। परिवार या घर में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार में अपनों से धोखा मिलने का योग है। किसी अजनबी को पैसा न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या

आज का दिन सफल रहेगा। नौकरी में सफलता के योग हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में आर्थिक मदद मिलने से लाभ होगा। पुराने विवाद समाप्त होकर घर में शांति बनी रहेगी।

तुला

आज मन में बेचैनी और आर्थिक चिंता बनी रहेगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य में विलंब होगा। व्यापार में गिरावट महसूस हो सकती है। परिवार में अप्रिय घटना से माहौल तनावपूर्ण रह सकता है। धैर्य बनाए रखें।

वृश्चिक

अत्यधिक भागदौड़ और तनाव से शारीरिक परेशानी हो सकती है। मौसम के प्रभाव से स्वास्थ्य खराब होगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दिला सकती है। व्यापार में बड़ा निवेश न करें। पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं।

धनु

आज स्वास्थ्य खराब हो सकता है। किसी षड्यंत्र या विवाद में फंसने की संभावना है। व्यापार में नुकसान संभव है। संपत्ति विवाद और मान-सम्मान में गिरावट के योग हैं। वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखें।

मकर

आज का दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य लाभ मिलेगा, परंतु किसी अपने से दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नया कार्य या वाहन लेने से बचें। परिवार में मतभेद से वाणी पर संयम रखें।

कुंभ

दिन अच्छा रहेगा लेकिन मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। खानपान पर ध्यान दें। व्यापार में जोखिम भरा निवेश न करें। किसी को उधार देने से बचें। वाहन सावधानी से चलाएं। परिवार में मतभेद खत्म होंगे।

मीन

आज वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना संभव है। स्वास्थ्य परेशान कर सकता है। परिवार में दुखद समाचार मिल सकता है। व्यापार में शत्रुओं से नुकसान संभव है। आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। परिवार का सहयोग मिलेगा, पर मतभेद भी बने रहेंगे।