Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, कारोबार में होगा लाभ, पढ़ें राशिफल


धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 11 August 2024 Horoscope Today: आज रविवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव की पूजा का विधान है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है। साथ ही वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कोई बड़ा डिसीजन परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। आप विवाद में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा आदि हो सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से बड़ा विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। साथ ही पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना बन सकती है। व्यापार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप कोई नया कार्य शुरू करने का सोच रहे हैं, तो उसमें सफलता मिलेगी। आज किसी पुराने प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका दिन व्यर्थ की भागदौड़ में उलझा रहेगा। किसी विवाद में आज आप फंस सकते हैं। विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यापार में हानि उठानी पड़ेगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर झगड़ा आदि हो सकता है। वाहन का उपयोग संभल कर करें।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। व्यापार नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद हो सकता है।

मीन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आप परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं।