Aaj Ka Rashifal 10 May 2024: इन राशियों के रुके हुए कार्य होंगे पूर्ण, रिश्तों में आएगी मधुरता, पढ़ें राशिफल


 ज्योतिषियों  की मानें तो आज (Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 Horoscope Today) का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। कुछ राशि के लोगों को आज उनका खोया हुआ प्यार मिलेगा। वहीं कुछ का आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से आज का राशिफल विस्तार से जानते हैं –

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 10 May 2024 Horoscope Today: आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ  पूजा करते हैं, उनकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

मेष दैनिक राशिफल

आज आप किसी शादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। वाद-विवाद की स्थिति से खुद को दूर रखें। अपने परिचित व्यक्ति से आज आपको अपमान का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही पत्नी का साथ मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। परिवार में नया मेहमान आ सकता है। आपको किसी नए कार्य का बड़ा ऑफर मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। मन स्थिर और प्रसन्न रहेगा। वाणी के प्रभाव से आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। कोई नया व्यापार आप शुरू कर सकते हैं। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सोच-विचार कर काम करने का है। कोई बड़ा डिसीजन व्यापार में न लें। साथ ही नई साझेदारी में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इसके अलावा पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

सिंह दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसाय में अपने पार्टनर्स से सावधान रहें नहीं, तो आपका काम बिगड़ सकता है। कोई नई लेन-देन आज न करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक मतभेद में उलझ सकते हैं। कोई बड़ा जोखिम आज व्यापार मे न उठाएं। साथ ही पत्नी के स्वास्थ्य के कारण चिंतित रह सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन, मकान खरीद सकते हैं। साथ ही किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार में अपने पार्टनर्स का आज आपको सहयोग मिलेगा। काम में रुकावट आ सकती है। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल

आज के दिन आप वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, जिस काम के लिए बहुत दिनों से सोच रहे हैं वह आज पूरा होगा। न्यायालय पक्ष में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद की स्थिति से अपना बचाव करें।

मकर दैनिक राशिफल

आज के दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। नया निवेश कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यापार मे कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर्स का अच्छा सहयोग मिलने से लाभ होगा। साथ ही पत्नी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी। व्यापार में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।