Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: इन राशियों को बिजनेस में मिलेगा लाभ, विदेश यात्रा का बनेगा प्लान

Today's horoscope 08 April 2025: These zodiac signs will get profit in business, plan for foreign travel will be made

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 08 April 2025: राशिफल के अनुसार, 08 अप्रैल यानी कामदा एकादशी का दिन सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होगा। आज कुछ राशि के जातक किसी काम की वजह से विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कुछ राशियों को परिवार का सहयोग मिलेगा। आइए जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। कोई नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला बना रहेगा। आप आज अपनी वाणी पर काबू रखें। आपका किसी परिचित से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक काम होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आप आज कोई बड़ी डील कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर काबू रखें। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार- व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आज ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार- व्यवसाय में अपने सहयोगी पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। कोई बड़ा लेन देन आप आज व्यापार आदि में न करें। नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

तुला दैनिक राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज का दिन उतार-चढाव वाला रहेगा। वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय-व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य आज आपका बिगड सकता है।

धनु दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में किसी की शादी तय हो सकती है। पत्नी का सहयोग और प्रेम मिलेगा।

मकर दैनिक राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने दोस्त से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर काबू रखना होगा। वाद विवाद से आप दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार-चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी काम के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बडा डिसीजन न लें। परिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी काम के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।