आज का राशिफल 05 April 2024: परिवार से सुधरेंगे संबंध, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़िए दैनिक राशिफल



राशिफल के अनुसार आज 05 अप्रैल 2024 शुक्रवार को सभी राशियों को जीवन में मिले-जुले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। राशिफल की मानें तो आज के दिन कुछ राशियों को हर कार्य में लाभ मिलेगा तो वहीं कुछ राशियों का अपने पार्टनर के साथ घूमने के भी प्लान बन सकता है। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं दैनिक राशिफल के विषय में।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Aaj Ka Rashifal 05 April 2024: राशिफल के अनुसार, आज  05 अप्रैल 2024, शुक्रवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशियों के जातकों को स्वास्थ्य में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, तो वहीं कुछ लोगों को कार्यक्षेत्र में लाभ मिलेगा। आइए पढ़ते हैं आज का राशिफल।


मेष दैनिक राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है, व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। विरोधी वर्ग से सावधान रहें, अपनो का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा कार्य आज आपका पूर्ण हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, स्वास्थ्य पर ध्यान दें। किसी कार्य विशेष के लिए आपको लम्बी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं, पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल

आज आपका दिन धार्मिक कार्य में निकलेगा, आपका का मन आध्यात्म की ओर झुका रहेगा। आप आज अपने व्यापार में कोई अच्छे साथी के संपर्क में आएंगे, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में नई दिशा प्राप्त होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

कर्क दैनिक राशिफल

आज आपको मेहनत के अनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। घर खर्चों में वृद्धि होगी, जिससे आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी अवरोध उत्पन्न करेंगे। आप स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल


आज का दिन अच्छा महसूस करेंगे आप, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से मिलना होगा। उनका मार्गदर्शन आपके जीवन के लिए लाभकारी रहेगा। आज आपको व्यापार आदि में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

कन्या दैनिक राशिफल


आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, आप आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आपको परिवार और व्यवसाय के क्षेत्र में मान-सम्मान प्राप्त होगा, वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल


आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है, आज आप कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अपनो का साथ मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं, आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते है। काम में रूकावट जरूर आएंगी, वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल


आज का दिन आपका अच्छा निकलेगा, रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। कोई अपने पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है, पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक राशिफल


आज के  दिन आपको कोई सुखद समाचार मिलेगा, परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। आप कोई नया निवेश व्यापार-व्यवसाय में कर सकते हैं। पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता हैं, पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल


आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। व्यापार मे कोई बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पार्टनर का अच्छा सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। पत्नी परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीन दैनिक राशिफल


आज का दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप परिवार के किसी सदस्य के कारण परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान की चिंता बनी रहेगी, व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आज आप किसी नए काम के लिए विचार कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद से दूर रहें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी