आज का राशिफल,02 October 2023: 2 राशियों को रहना होगा सावधान, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन ?

02 अक्टूबर, सोमवार दिन का सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन शानदार गुजरने वाला है। तो, वहीं कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए आज का राशिफल और जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन।जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता के तीसरे अध्याय के आठवें श्लोक में अपने परम शिष्य अर्जुन से कहते हैं- हे वत्स! तुम अपने नियत कर्म करो। यह अनिवार्य है। कर्म न करने से श्रेष्ठ है कर्म करना। अगर अकर्म रहकर जीना चाहते हो, तो यह जरूर जान लो कि कर्म के बिना शरीर निर्वाह भी नहीं होता है। अतः व्यक्ति का कर्मशील होना जरूरी है।

मेष दैनिक लव राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आप कई दिनो से चली आ रही स्वास्थ्य समस्या से राहत महसूस करेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप कोई नया लेकिन बड़ा काम शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषभ दैनिक लव राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखें। किसी परिचित से विवाद हो सकता है। व्यवसाय-व्यापार में आपको अपने पार्टनर से धोखा मिल सकता है। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मिथुन दैनिक लव राशिफल

आज का दिन शानदार निकलने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको किसी परिचित व्यक्ति से लाभ प्राप्त होगा। आज आप कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा पर आज आप जा सकते हैं।

कर्क दैनिक लव राशिफल

आज काम के मामले में आप कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। मिलजुल कर कोई नया काम सोच विचार कर करें। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। वाणी पर संयम रखें। विवाद से खुद को दूर रखें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

सिंह दैनिक लव राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। परिवार और समाज में मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। किसी परिचित से मिलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा निर्णय आप आप ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बड़ा निवेश आप कर सकते हैं। विरोधियों से सतर्क रहें।

कन्या दैनिक लव राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में अपने सहयोगी से धोखा मिल सकता है। कोई बड़ा लेन देन आज व्यापार में न करें, नहीं तो हानि हो पड़ सकती है। यात्रा के दौरान वाहन संभलकर चलाएं।

तुला दैनिक लव राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कोई नई वस्तु खरीद सकते हैं। आज स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में नई साझेदारी से कोई बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे।

वृश्चिक दैनिक लव राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। विवाद से खुद को दूर रखें। कोई नया काम आज शुरू न करें। व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। आज आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ आज आपका बिगड़ सकता है।

धनु दैनिक लव राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा गुजरेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। पुराने साथी से मिलना होगा। कोई नया काम आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में कोई शादी संबंध निश्चय हो सकता है। पत्नी का सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा।

मकर दैनिक लव राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने प्रिय से मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आप नई साझेदारी शुरू कर सकते हैं। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी व्यक्ति विशेष से मिलना होगा। पत्नी से मतभेद खत्म होंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक लव राशिफल

आज के दिन आपको वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। विवाद से दूर रहें। पारिवारिक जीवन में उतार चढाव की स्थिति बनेगी। आप किसी कार्य के सिलसिले में किसी विशेष व्यक्ति से मिल सकते हैं, लेकिन कार्य पूर्ण होने में संदेह है। पत्नी से संबंध मधुर होंगे।

मीन दैनिक लव राशिफल

आज आपको अपने किसी परिचित का दुखद समाचार मिलेगा। मन अशांत रहेगा। आज आप कोई भी व्यापार आदि में बड़ा डिसीजन न लें। पारिवारिक कलह के कारण मन दुखी रहेगा। किसी कार्य के लिए आपको बाहर जाना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।