शिक्षक सहित तीन हड़ताली कर्मचारी सस्पेंड: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की हड़ताल में समर्थन मांगने पर बड़ी कार्रवाई,

Three striking employees, including a teacher, suspended: Major action taken for seeking support for the Employees' Officers Federation's strike.

रायपुर 30 दिसंबर 2025। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के 11 सूत्री मांगों के समर्थन में तीन दिवसीय हड़ताल किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश भर में शासकीय कामों पर प्रभाव पड़ा है। कलेक्टर में हड़ताल के लिए समर्थन मांगने गये तीन कर्मचारियों पर सस्पेंशन की गाज गिरी है। कलेक्टरेट में शासकीय कार्यों में बाधा पहुंचाने के आरोप में शिक्षक व राजस्व निरीक्षक सहित तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में कलेक्टर कार्यालय में लिपिकों को काम करने से रोकने और शासकीय कामों में बाधा पहुंचाने के आरोप में ये कार्रवाई की गयी है।

सस्पेंशन आदेश में कहा गया है कि शिक्षक गोपाल सिंह ने कलेक्टर के सामने कलेक्टरेट में काम कर रहे कर्मचारियों को काम करने से रोका और शासकीय कामों में बाधा पहुंचायी। शिक्षक गोपाल सिंह को डीईओ कार्यालय मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में अटैच किया गया है। वहीं सहायक राजस्व निरीक्षक संजय पांडेय और सुरेंद्र प्रसाद सफाईकर्मी को भी निलंबित किया गया है। सभी कलेक्टरेटमें हड़ताल के लिए समर्थन मांगने पहुंचे थे।