रास्ता रोककर आंख में मिर्च पाउडर झोंक कर शराब पीने के लिये पैसो की माँगकर मारपीट करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Three miscreants arrested for blocking the road, throwing chilli powder in the eyes, demanding money for drinking alcohol and assaulting a man

बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने राहगीरों को रोककर आंख में मिर्च पाउडर झोंकने, शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दिनांक 22.07.2026 को सेमरी निवासी प्रार्थी संतोष यादव थाना रतनपुर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पड़ोसी अक्षय के साथ ग्राम पौंसरा धान का बीज लेने गये थे जहाँ से वापस आते समय सेमरा बाजार के पास चेतन ध्रुव व उसके साथी प्रार्थी के मोटर सायकल को रोकवाकर अक्षय प्रेमी के ऑख में मिर्च पावडर झोंककर अश्लील गाली गलौच करते हुये शराब पीने के लिये पैसे की माँग करने लगे, पैसे नहीं है बोलने पर अक्षय के साथ मारपीट कर उसका मोबाईल तोड़ दिये, और भाग गये, कि उक्त रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा उक्त फरार आरोपियों को पकड़ने के लिये टीम गठित कर रवाना किया था, आरोपियों चेतन ध्रुव, जागेश्वर साहू, आकाश साहू के घर में घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी
1. चेतन ध्रुव पिता विनोद ध्रुव उम्र 20 साल निवासी सेमरा (भरारी),
2. जागेश्वर प्रसाद साहू पिता लेढ़वाराम साहू उम्र 32 साल निवासी सेमरा (भरारी),
3. आकाश साहू पिता शत्रुहन साहू उम्र 24 साल निवासी सेमरा (भरारी) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग.।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रतनपुर निरी. निलेश पाण्डेय, प्रशिक्षु उपनिरी. मनोज एक्का, प्र.आर. दिनेश कांत, आर. पवन ठाकुर, धीरज कश्यप का विशेष योगदान रहा।