3 राज्यों में सक्रिय चोर गिरफ्तार मध्य प्रदेश के 3 चोर छ्त्तीसगढ़ महाराष्ट्र और ओडिशा में करते थे चोरी…

Thieves active in 3 states arrested. 3 thieves from Madhya Pradesh used to commit thefts in Chhattisgarh, Maharashtra and Odisha…

जगदलपुर ,16 दिसंबर 2025 छ्त्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पुलिस ने 3 राज्यों में चोरी करने वाले 3 चोरों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी की बाइक और जेवरात भी बरामद किए गए हैं। ये तीनों मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। छ्त्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र और ओडिशा में भी इन्होंने चोरी की है। वहीं बस्तर पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर के सनसिटी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी समेत आड़ावाल इलाके में लगातार चोरी की FIR दर्ज की गई थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं SP शलभ सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस अफसरों की टीम गठित की गई। साथ ही साइबर सेल की भी मदद ली गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाशी शुरू की।

पुलिस को पता चला कि बस्तर जिले के अलावा कोंडागांव और धमतरी जिले में भी चोरी हुई है। जिसके बाद जब वहां भी चोरी के तरीके का पता लगाया तो वारदात करने का तरीका एक सा लगा। वहीं पुलिस ने CCTV कैमरा खंगाला। वहीं पुलिस को किसी माध्यम से जानकारी मिली की चोर मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। जिसके बाद बस्तर पुलिस मध्य प्रदेश के धार जिले में पहुंची।

पुलिस ने एक ठिकाने से 3 आरोपियों को पकड़ा लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पारस अलावा (21), धीतु अलावा (23), पंकेश अनारे (22) बताया। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो इनके पास से चोरी के सामान बरामद किए गए।

ये सामान किया गया बरामद

6 नकली सोने जैसा अलग-अलग प्रकार का हार
2 नकली सिंगल कान का झुमका
2 आर्टिफिशियल ज्वेलरी
2 जोड़ी चांदी की पायल
4 चांदी की चैन 5 नग चांदी का बिछिया
1 चांदी का सिक्का
1 चांदी का चाबी छल्ला
20 रुपए का नोट 253
10 रुपए का नोट 249
20 रुपए का सिक्का 52
10 रुपए का सिक्का 378
3 मोबाइल फोन, 2 बाइक


तीनों को भेजा गया जेल

जगदलपुर ASP महेश्वर नाग ने बताया कि, तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तीनों चोरों पर्दाफाश करने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।