शहर के विकास कार्यों की होगी विस्तृत समीक्षा, सोमवार को कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन लेंगे वार्डवार बैठक

There will be a detailed review of the city's development works, Cabinet Minister Shri Lakhan Lal Devangan will hold ward-wise meetings on Monday

कोरबा 03 मई 2026/शहर के विकास कार्यों की गति को तेज करने,नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने एवं अधोसंरचना योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन सोमवार को नगर पालिक निगम कोरबा के अंतर्गत जोनवार वार्डों में चल रहे विकास कार्यों की गहन समीक्षा करेंगे।  बैठक नगर निगम के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एमआईसी कक्ष में दोपहर 4 बजे से आयोजित होगी।
मंत्री श्री देवांगन की अध्यक्षता में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी। बैठक में कोरबा एवं टीपी नगर जोन के अंतर्गत आने वाले सभी वार्डों में स्वीकृत, निर्माणाधीन एवं प्रक्रियाधीन विकास कार्यों की स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की जाएगी।   बैठक में संबंधित जोन के पार्षद भी उपस्थित रहेंगे। आगामी दिनों में अन्य जोन की विकास कार्यों की समीक्षा होगी।
  इस दौरान नगर निगम आयुक्त संबंधित जोन के कमिश्नर, इंजीनियरिंग एवं अन्य तकनीकी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।