आज से स्वामी आत्मानंद स्कूलों में आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू, 5 मई तक भरे जाएंगे फॉर्म,

The process of filling application in Swami Atmanand schools starts from today, forms will be filled till 5 May,

रायपुर,10अप्रैल 2025 । छत्तीसगढ़ में स्वामी आत्मानंद इंग्लिश और हिंदी मीडियम स्कूलों में एडमिशन की तैयारी एक बार फिर शुरू हो गई है। नया सेशन 2025-26 शुरू होने वाला है और इसी को लेकर 10 अप्रैल यानी आज से आवेदन भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा। जिसमें 403 इंग्लिश और 348 हिंदी मीडियम स्कूल शामिल हैं।

राज्य सरकार की इस योजना के तहत चलने वाले स्कूलों में हर साल हजारों पेरेंट्स अपने बच्चों का एडमिशन कराने की कोशिश करते हैं। इस बार भी मुकाबला तगड़ा होने वाला है।

लोक शिक्षण संचालनालय की तरफ से ऑफिशियल शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है। फॉर्म 10 अप्रैल से लेकर 5 मई तक भरे जाएंगे। अगर किसी स्कूल में सीटों से ज्यादा फॉर्म आएंगे, तो मई के दूसरे हफ्ते में लॉटरी होगी और फिर एडमिशन दिया जाएगा।

इस बार कितने स्कूलों में एडमिशन होगा?

इस बार कुल 751 स्कूलों में एडमिशन होगा।
इनमें से 403 इंग्लिश मीडियम स्कूल हैं।
348 हिंदी मीडियम स्कूल हैं।
दोनों ही तरह के स्कूलों के लिए आवेदन भरने की सुविधा है।
इंग्लिश और हिंदी मीडियम – क्या फर्क है?

इंग्लिश मीडियम स्कूलों में पहली क्लास में करीब 40-50 सीटें होती हैं।
इसके अलावा जिन क्लासेस में सीट खाली होंगी, उनके लिए भी एडमिशन लिया जाएगा।
हिंदी मीडियम स्कूलों में बैठक क्षमता के हिसाब से एडमिशन होते हैं, वहां सीटें फिक्स नहीं होती।
पहली क्लास में एडमिशन के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

बच्चे की उम्र 5.5 से 6.5 साल के बीच होनी चाहिए।
उम्र का आधार 31 मई 2025 होगा।
इससे कम या ज्यादा उम्र होने पर फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
कक्षा 6वीं और 9वीं में कैसे होगा एडमिशन?

इन क्लासेस में एडमिशन का फैसला जिले की एडमिन कमेटी लेती है।
कलेक्टर की अध्यक्षता में यह तय होता है कि कितनी सीटों पर एडमिशन दिया जाए।
फॉर्म कैसे भर सकते हैं?

ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ऑप्शन हैं।
लेकिन रायपुर जिले के लिए सिर्फ ऑनलाइन फॉर्म मान्य होंगे।
बाकी जिलों में स्कूल से फॉर्म ले सकते हैं या DEO ऑफिस से जानकारी मिल सकती है।
अगर सीट से ज्यादा फॉर्म आ गए तो?

उस स्कूल में लॉटरी सिस्टम लागू होगा।
यह लॉटरी पब्लिक के सामने या वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ की जाएगी।
रिजल्ट स्कूल में और वेबसाइट पर लगाया जाएगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल की खास बातें

इंग्लिश मीडियम में फ्री पढ़ाई।
स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी जैसी सुविधाएं।
एक्सपीरियंड टीचर्स।
खेल, म्यूजिक और एक्टिविटीज का फुल सपोर्ट।
छोटे शहरों और गांवों में भी क्वालिटी एजुकेशन।
और ध्यान रखें

एक ही स्कूल के लिए फॉर्म भरें।
सही डॉक्यूमेंट लगाए, वरना फॉर्म रिजेक्ट हो सकता है।
जिले और स्कूल की वेबसाइट पर जानकारी चेक करते रहें।