बिलासपुर दिनांक 16.02.2026/ बिलासपुर जिले में शेयर मार्केट में पैसा लगाकर ज्यादा कमाई करवाने का झांसा देकर 2 लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 4 किस्तो में 2 लाख रूपये लेकर रकम वापस न करने कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवचेना मे लिया गया है। प्रकरण कि गंभीरता को देखते हुये तत्काल पुलिस उप महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराते व उनके द्वारा तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया। उनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) बिलासपुर पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली गगन कुमार (भापुसे) के मार्गदर्शन पर निरी. रविन्द्र अनंत थाना प्रभारी थाना तारबाहर के नेतृत्व टीम बनाकर आरोपी की रायपुर में होने से सूचना पर तत्काल टीम रायपुर रवाना किया गया जहां से आरोपी गोविंद कुमार पिता रूकधर कुमार उम्र 32 साल निवासी सा. वृंदावन कालोनी शिवानंद नगर सेक्टर 3 थाना गुडियारी जिला रायपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।
उक्त कार्यवाही में निरी. रविन्द्र अनंत, उपनिरी रामनरेश यादव, आर. रूपलाल चंद्रा, राहुल राजपूत का सराहनीय योगदान रहा।
शेयर मार्केट में पैसा लगाने का झांसा देकर धोखाधडी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
The police arrested the accused who cheated people by promising to invest money in the share market.







