माता-पिता गए थे घर से बाहर, 3 दरिंदे आए और लड़की का किया रेप; POCSO के तहत मामला दर्ज…

The parents were out of the house, when three men came and raped the girl; a case has been registered under POCSO.

कर्नाटक पुलिस ने यौन उत्पीड़न के लिए तीन नाबालिग लड़कों के खिलाफ बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, नाबालिग लड़कों ने लड़की के माता-पिता के दिन में बाहर होने के दौरान हफ्ते भर से अधिक समय तक उस पर हमला किया।

हुबली-धारवाड़ के पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने बताया, ‘एक शिकायत दर्ज की गई है कि नाबालिग लड़की को यौन उत्पीड़न का शिकार बनाया गया और तीन आरोपियों की ओर से हमला किया गया। सभी तीन आरोपी 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग के नाबालिग हैं। हमने उन्हें हिरासत में ले लिया है।’

पुलिस आयुक्त ने कहा कि इन लड़कों ने पिछले सात-आठ दिनों से लड़की के खिलाफ यौन अपराध किए हैं। लड़की के माता-पिता काम पर जाते हैं और दिन में घर से बाहर रहते हैं। आरोपियों ने इस दौरान वारदात को अंजाम दिया। एन शशिकुमार ने आगे कहा कि पुलिस बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण अधिनियम और किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम के तहत आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन करेगी। आगे की जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।