चन्द घंटों में पुलिस की सक्रियता से गुम नाबालिक को सुरक्षित बरामद

The missing minor was safely recovered within a few hours due to the activeness of the police.

 बिलासपुर 20 फरवरी 2026/ थाना कोनी पहुंच कर प्रार्थी ने दिनांक 20.02.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 वर्ष 06 माह की दामाद के ग्राम निरतू स्थित घर से बिना बताये कहीं चली गई है, कोई अज्ञात व्यक्ति बहला फूसलाकर अपहरण कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा पु से) के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री पंकज कुमार पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री गगन कुमार (भा.पु.से) के मार्गदर्शन में अपहृता की पतासाजी के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता रेलवे स्टेशन घुटकु के आसपास दिखी हैं कि सूचना पर तत्काल टीम भेजकर एरिया सर्च कराया गया पतातलाश में नाबालिक को सुरक्षित बरामद किया गया पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि परिवारिक कारणों से गुस्सा होकर ट्रेन से कही चली जाने के फिराक में थी थाना कोनी पुलिस की त्वरित पहल सक्रियता से नाबालिक को बरामद कर लिया गया। प्रकरण में विधिवत अग्रिम कार्यवाही कर नाबालिक को परिजनों के सुपुर्द किया जाता हैं।