कोरबा, 13 सितम्बर 2025 जिला जेल से फरार हुए चौथे आरोपी को कोरबा पुलिस ने हाटी के जंगल से पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान चंदशेखर राठिया के रूप में हुई है। इससे पहले फरार चार में से तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी। चौथे आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही सभी फरार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।जॉब अलर्ट
इस कार्रवाई में निरक्षक अभिंवकांत सिंह, एएसआई अजय सिंह, आरक्षक सुजीत कुरी, अनिल साहू और हरीश मरावी की विशेष भूमिका रही। पुलिस की इस सफलता से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विश्वास मजबूत हुआ है।







