जंगल में महिला के शव को दफना रहे थे परिजन, गांव वालों ने जताया विरोध बढ़ा तनाव

The family was burying the woman's body in the forest, villagers protested, and tensions escalated.

जगदलपुर, 10 मई 2026। बस्तर जिले के भानपुरी क्षेत्र में एक महिला की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि धर्मांतरित महिला के परिजन गांव के पास शव को दफनाना चाहते थे। इसी दौरान स्थानीय ग्रामीणों और कुछ हिंदूवादी संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि जिस जमीन पर शव दफनाने की तैयारी की जा रही थी, वह वन भूमि है और वहां दफनाना नियमों के खिलाफ है।

मामले ने तूल पकड़ते ही क्षेत्र में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाइश देने का प्रयास किया। लंबी बातचीत और समझाइश के बाद परिजन शव को वहां से हटाने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद शव को करकपाल स्थित ईसाई कब्रिस्तान ले जाया गया, जहां विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति नियंत्रण में है।