मड़वा विद्युत संयंत्र में मुख्य अभियंता के हाथों हुआ पालना घर का शुभारंभ

The cradle house was inaugurated by the Chief Engineer at Madwa Power Plant.

जांजगीर 09 जुलाई 2026/अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में संयंत्र परिसर में नए पालना घर का शुभारंभ मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया के हाथों किया गया। पालना घर के शुभारंभ के साथ ही विद्युत संयंत्र के महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने बच्चों के लालन-पालन एवं सुरक्षा को लेकर चिंता नहीं रहेगी। हर महिला कर्मचारी निश्चिंतता के साथ विद्युत कंपनी में अपने कार्यदायित्वों को पूरा कर सकेंगी

पालना घर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5.30 बजे तक रहेगा। यहां बच्चों को आराम करने, खेल सामाग्री, मनोरंजन के लिए टीवी व साउंड बाॅक्स की सुविधा की उपलब्धता है। शुभारंभ समारोह के साथ ही पालना घर परिसर में मुख्य अभियंता श्री एचएन. कोसरिया, अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा, आरएल ध्रुव, एन. लकरा और आरके. नायक द्वारा पौधरोपण किया गया।