निगम ने 84 बडे़ बकायादारों के नाम किए सार्वजनिक

The corporation made public the names of 84 big defaulters.

कोरबा 19 जनवरी 2026 -नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा आज 84 बडे़ बकायादारों के नाम सार्वजनिक करते हुए उनसे कहा है कि वे शीघ्र करों की बकाया राशि निगम कोष में जमा कराएं अन्यथा उनके विरूद्ध कुर्की की कार्यवाही की जाएगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेदार होंगे। निगम के इन बड़े बकायादारों के द्वारा बकाया कर की राशि नहीं जमा कराई जा रही परिणाम स्वरूप यह बकाया करों की राशि करोड़ों में पहुंच चुकी है।यहाॅं उल्लेखनीय है कि निगम को सम्पत्तिकर, जलकर, भवन, दुकान किराया सहित अन्य करों की करोड़ो रूपये की राशि बकायादारों, करदाताओं से प्राप्त करना शेष है। निगम द्वारा बार-बार नोटिस वारंट आदि जारी किए जाने व ताकीद किए जाने के बावजूद अनेक बकायादारों द्वारा बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है, इससे एक ओर जहाॅं निगम को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर बकाया करों की राशि बढ़ती जा रही है, साथ ही बकायादारों की इस उदासीनता से नगर का विकास अवरूद्ध होता है तो वहीं दूसरी ओर नागरिक सेवाएं व सुविधाओं की बेहतरी के कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय ने निगम के बड़े बकायादारों के नाम सार्वजनिक करने व बकाया राशि की वसूली हेतु नियमों के तहत सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसी कड़ी में निगम द्वारा आज अपने 84 बडे़ बकायादारों के नाम सार्वजनिक कर उन्हें तत्काल बकाया राशि निगम कोष में जमा कराने को कहा है। निगम के जिन 84 बडे़ बकायादारों के नाम सार्वजनिक किए हैं, उनमें हरवंश सिंह भुल्लर बकाया राशि रूपये 1,54,695, नंदलाल साहू राशि रूपये 1,20,936, कपूरचंद देवांगन राशि रूपये 1,24,795, मंगतराम अग्रवाल, बलराम अग्रवाल, गौरीशंकर अग्रवाल, बैजनाथ अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल राशि रूपये 98,645, शिवम पाण्डे और कल्पना पाण्डे राशि रूपये 2,60,545, रविशंकर, हरनारायण चन्द्रशेखर राशि रूपये 62,463, डाॅ.आर.एस.जायसवाल राशि रूपये 86,142, केदार गुप्ता राशि रूपये 52,227, प्रताप सिंह राशि रूपये 61,500, श्रीमती हवा बानो राशि रूपये 51,025, सहोदरा बाई साहू बेवा राशि रूपये 86,317, अमित अग्रवाल , श्याम अग्रवाल और शिवकुमार अग्रवाल राशि रूपये 3,31,698, शिव कुमार अग्रवाल पुत्र विश्वनाथ अग्रवाल और अमित अग्रवाल राशि रूपये 63,872, जानकी बाई राशि रूपये 53,702, नामकुमार, अनिता दख प्रीतम दास राशि रूपये 1,06,592, चित्रलेखा सोनी राशि रूपये 55,564, भूषण प्रसाद तिवारी, अश्वनी कुमार तिवारी राशि रूपये 1,04,933, हमीदा बानो राशि रूपये 52,598, अजीज भाई राशि रूपये 56,280, कन्हैयालाल रमणी दीपक कुमार राशि रूपये 1,45,342, जरहा साव राशि रूपये 1,58,967, गोपीराम अग्रवाल राशि रूपये 2,46,974, राम अवतार अग्रवाल राशि रूपये 2,46,512, रानूलाल जैन राशि रूपये 1,57,684, बहोरन सिंह राशि रूपये 70,218, अमृत कौर राशि रूपये 81,562, ज्योतिभूषण प्रताप सिंह, दीवान चंद आहूजा राशि रूपये 67,596, ज्योति भूषण सिंह राशि रूपये 1,49,046, गुरूमुख दास राशि रूपये 78,318, राजरानी चाचादा राशि रूपये 55,916, लक्ष्मणदास बुधवानी राशि रूपये 1,03,419, प्रीतम ंिसह राशि रूपये 2,30,268, संत सिंह गुलाटी राशि रूपये 67,041, रमेशकुमार राशि रूपये 94,527, अशोककुमार मोदी राशि रूपये 1,33,356, गोविंद राम अग्रवाल राशि रूपये 58,384, दुर्गादेवी राशि रूपये 83,946, गिरधारीलाल अग्रवाल राशि रूपये 66,992, शंकरलाल शरदा कुमार राशि रूपये 72,624, बिहारीलाल अग्रवाल राशि रूपये 1,65,871, मोहनलाल अग्रवाल राशि रूपये 1,55,703, अनुपचंद अग्रवाल राशि रूपये 2,30,369, सुखनंदन चन्द्रा राशि रूपये 53,761, गोविंद चन्द्रा राशि रूपये 60,410, झाडूराम यादव राशि रूपये 75,076, रामकुमार शर्मा राशि रूपये 1,57952, माधव प्रजापति राशि रूपये 89,065, अशोक कुमार राशि रूपये 51,834, सिकंदर साहू राशि रूपये 61,992, गंगाबाई राशि रूपये 81,848, चैनसिंह राशि रूपये 63,517, विनय शंकर द्विवेदी राशि रूपये 1,22,574, सनतकुमार यादव राशि रूपये 76,462, राजकुमार मोदी राशि रूपये 1,29,101, बी.पी.मोदी राशि रूपये 54,082, बी.पी.मोदी राशि रूपये 1,25,457, मुरली मोदी राशि रूपये 56,091, ओमप्रकाश अग्रवाल राशि रूपये 87,754, अजय कुमार अग्रवाल राशि रूपये 60,888, रामभगत मित्तल राशि रूपये 3,35,847, मोहनलाल अग्रवाल राशि रूपये 7,31,624, शंकुतला देवी राशि रूपये 3,92,063, भूरेलाल राशि रूपये 63,545, ब्रिजलाल कर्ष राशि रूपये 50,604, रमेश साहू जगदेव साहू राशि रूपये 75,697, अरूण कुमार राशि रूपये 62,149, गोवर्धन पहुंजा राशि रूपये 54,397, रामचंद राशि रूपये 82,625, अनिल कुमार राशि रूपये 52,355, कुलवंत कौर राशि रूपये 79,253, संतोष बाघवानी राशि रूपये 1,31,826, बुचुल शर्मा राशि रूपये 53,301, शिव कुमार अग्रवाल और गोपाल प्रसाद अग्रवाल राशि रूपये 4,91,207, पवन, ललन, ददन सिंहासन शर्मा एवं स्व.जनेरेल राशि रूपये 62,006, मानिकचंद शर्मा राशि रूपये 75,199, मुन्ना खान राशि रूपये 65,892, मोहम्मद सफीक राशि रूपये 52,814, महावीर राशि रूपये 80,912, कासिम खान राशि रूपये 68,360, ब्रिजलाल गुप्ता राशि रूपये 73,258, बसंती देवी राशि रूपये 67,603, बलविंदर सिंह राशि रूपये 3,70,347, अवधेश सिंह राशि रूपये 1,27,080 तथा अशोक सिंह राजेन्द्र मेहता राशि रूपये 61,891 आदि बकायादारा शामिल हैं।