रायपुर : प्रशासन की सजगता से रुका नाबालिग का विवाह

The administration's vigilance prevented the marriage of a minor.

रायपुर, 26 मार्च 2026रामनवमी के पावन अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की सतर्कता ने एक नाबालिग बालिका को समय से पहले विवाह के बंधन से बंधने बचा लिया। शहरी क्षेत्र में 16 वर्षीय बालिका के विवाह की सूचना मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर तत्काल कार्रवाई की।
जब टीम पहुंची, तब विवाह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं और बारात के प्रस्थान की तैयारी चल रही थी। अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर विवाह रुकवाया और आयु संबंधी दस्तावेजों की जांच की। सत्यापन में बालिका की आयु 16 वर्ष 5 माह 13 दिन पाई गई, जो विधिक न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में परिजनों को बाल विवाह के दुष्परिणामों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। परिवार से लिखित घोषणा भी ली गई कि 18 वर्ष से पहले विवाह नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल विवाह सामाजिक कुरीति ही नहीं, दंडनीय अपराध भी है। नागरिकों से अपील है कि ऐसी सूचना तुरंत चाइल्ड