टीचर ने स्टूडेंट से लिखवाई 200 बार मां की गाली:अंबिकापुर में स्कूल में गाली देने पर दी सजा, कहा- पेरेंट्स से साइन कराकर लाना

Teacher made student write 200 abuses against mother: Punished for abusing in school in Ambikapur, said- get parents to sign and bring it

अंबिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की टीचर ने कक्षा आठवीं के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दी। छात्र ने अपनी कॉपी में इंग्लिश और हिंदी भाषा में 100-100 बार यह गाली लिखी। टीचर ने छात्र से कहा कि कॉपी अपने पेरेंट्स को दिखाकर साइन कराकर लाना।

दरअसल, बिरला ओपन माइंस स्कूल में कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले 2 बच्चों के बीच 28 जुलाई को विवाद हुआ। दोनों छात्रों ने एक-दूसरे को गालियां दीं। कथित रूप से जिस छात्र को गालियां लिखने की सजा दी गई, उसने दूसरे छात्र को मां की गाली दी।

स्कूल की टीचर प्रेरणा ने यह सुन लिया और छात्र को बाहर बैठाकर अपनी रफ कापी में 100 बार हिंदी और 100 बार अंग्रेजी में मां की गाली लिखने कहा। मामले में सरगुजा DEO ने जांच का आदेश दिया है।

पिता ने कहा बच्चों ने गलती की भी थी तो शिक्षक उसे समझा सकते थे। शिक्षक का कर्तव्य है कि वह उसे समझाए, सही राह दिखाए। लेकिन उन्होंने हिंदी और अंग्रेजी में 100-100 बार गाली लिखने को कहा।

मेरे बच्चे ने लिखते समय 200 बार गाली का उच्चारण भी किया होगा। उन्होंने कहा कि हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ाने भेजते हैं या गाली सिखाने।

मामले में अभाविप ने भी सरगुजा जिला शिक्षा अधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। अभाविप के रोहिणी मिश्रा ने कहा कि जिस टीचर ने ऐसा कृत्य किया है, ऐसे टीचर के ऊपर कार्रवाई होनी चाहिए। प्राइवेट स्कूल के टीचर मनमानी कर रहे हैं। टीचर पर कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप उग्र आंदोलन करेगी।

सरगुजा DEO दिनेश झा ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने सहायक संचालक को स्कूल में मामले की जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया निहायत गलत है। ऐसे बिल्कुल नहीं होना चाहिए।

सरगुजा DEO दिनेश झा ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने सहायक संचालक को स्कूल में मामले की जांच के लिए भेजा है। जांच रिपोर्ट आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टया निहायत गलत है। ऐसे बिल्कुल नहीं होना चाहिए।