एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंताको दी गई भावपूर्ण विदाई

Superintending Engineer retired from HTPS was given a heartfelt farewell

कोरबा 01 मई 2026- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह अप्रैल में अधीक्षण अभियंता गंगाधर बर्वे सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।
मुख्य अभियंता श्री एचके. सिंह के हाथों सेवानिवृत्त अधिकारी को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके. जोशी, आरके. पांडे, केएनबी. राव, एससी. पाठक, एसके. नायर, परियोजना प्रबंधक एसके. पंड्या और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त अधिकारी श्री बर्वे ने अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। श्री बर्वे ने विद्युत मंडल एवं पाॅवर कंपनी में 38 वर्ष 4 माह की सेवाएं दी हैं। उनकी प्रथम नियुक्ति 01 जनवरी 1988 को कनिष्ठ अभियंता (प्रशिक्षु) के पद पर हुई थी। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त अधिकारी के जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त अधिकारी के परिजन उपस्थित रहे।