धर्म डेस्क, (Sunday Rashifal in Hindi)। दिनांक 8 जून 2025, रविवार को विक्रम सम्वत 2082, मास अमांत ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत ज्येष्ठ और तिथि द्वादशी है। इंदौर के ज्योतिषाचार्य पं. हर्षित मोहन शर्मा से जानिए सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष दैनिक राशिफल
आज भागदौड़ से भरा दिन रहेगा। फालतू के काम में उलझ सकते हैं। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। परिवार में संपत्ति विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहने की कोशिश करें।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज के दिन सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। लापरवाही की कीमत खराब सेहत के रूप में चुकाना पड़ सकती है। किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। बिजनेस में आज कोई नया काम शुरू ना करें। व्यापार में कोई बड़ा जोखिम भी न उठाएं। परिवार में जीवन साथी से मतभेद हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन सैर-सपाटे में गुजरेगा। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस मे आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग बनेंगे। कोई नया वाहन अथवा मकान खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अलर्ट रहने की जरूरत है। किसी खास काम से दूसरे शहर की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कोर्ट केस में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए सोर्स बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के लिए आज कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल
आज लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके खिलाफ हो सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल
आज किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में महसूस करेंगे। परिवार में किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। बिजनेस में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके खिलाफ रहेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई कार या दोपहिया वाहन खरीद सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। बहुत दिन से जिस काम के बारे में मंथन कर रहे हैं, वो किसी विशेष व्यक्ति की मदद से आज पूरा होगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई प्लानिंग बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
धनु दैनिक राशिफल
आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी की साजिश का शिकार हो सकते हैं। इसलिए अलर्ट रहें। अपने आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में रुकावट प्रतीत होगी. किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें।
मकर दैनिक राशिफल
आज मन अशांत रहेगा। आज किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। लंबी यात्रा पर जाने से बचें। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज सही नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज दिन अच्छा है। स्वास्थ्य में लाभ होगा। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। बिजनेस में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम मिल सकता है परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे। परिवार के लोग आपके साथ रहेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल
आज का दिन शानदार रहेगा। आप जीवन से जुड़ा कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आने वाले दिनों में इस फैसले का लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ प्राप्त होगा।







