भीषण गर्मी के चलते स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, 20 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे शिक्षण कार्य

Summer vacation declared in schools due to intense heat; classes will remain closed from April 20 to June 15.

रायपुर,16 अप्रैल 2026 । छत्तीसगढ़ में अप्रैल माह के साथ ही गर्मी ने तेज तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बढ़ती गर्मी और लू की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग सहित कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। इस बीच, स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ने की शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसे गंभीरता से लेते हुए शासन ने यह फैसला लिया।

जारी आदेश के मुताबिक, प्रदेश के सभी स्कूलों में 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक कक्षाओं का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। इस अवधि में विद्यार्थियों को गर्मी से राहत मिलेगी और अभिभावकों को भी चिंता से निजात मिलेगी।